एनसीसी में 60 कैडेट्स का चयन, चार चरणीय प्रक्रिया में मेरिट बनी आधार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा में एनसीसी प्रभाग के तत्वावधान में प्रथम वर्ष की रिक्त 60 एनसीसी सीटों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। महाविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. अनिल यादव के नेतृत्व में संपन्न इस भर्ती प्रक्रिया में विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य, दस्तावेजी योग्यता एवं व्यक्तित्व का समग्र मूल्यांकन करते हुए मेरिट के आधार पर कैडेट्स का चयन किया गया। 

भर्ती प्रक्रिया 3 राज एनसीसी कार्यालय, सीकर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे. एस. लाम्बा, सेना मेडल के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप रखते हुए विद्यार्थियों को मेडिकल, फिटनेस, डॉक्यूमेंटेशन एवं इंटरव्यू सहित चार चरणों से गुजरना पड़ा। प्रत्येक चरण में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई समग्र मेरिट के अनुसार प्रथम वर्ष की रिक्त 60 सीटों पर कैडेट्स का चयन किया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह ने भर्ती प्रक्रिया में उपस्थित होकर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा एनसीसी के अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और व्यक्तित्व निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। चयनित कैडेट्स के लिए यह प्रशिक्षण उनके शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण यात्रा सिद्ध होगा।

प्राचार्य प्रो. जयभारत सिंह ने कर्नल जे. एस. लाम्बा, सेना मेडल सहित भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों का प्राचार्य कार्यालय में अभिवादन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने निष्पक्ष, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण चयन प्रक्रिया के लिए एनसीसी प्रभाग की सराहना करते हुए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। भर्ती प्रक्रिया के सफल आयोजन में महाविद्यालय के एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. अनिल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

उन्होंने बताया कि चयनित कैडेट्स को एनसीसी के माध्यम से सैन्य अनुशासन, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े विविध प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों से एनसीसी की गरिमा एवं अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। 

इस भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण व व्यवस्थापकीय दायित्व महाविद्यालय के डाॅ. कमलेश डबरिया के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। साथ ही, डाॅ. के. के. वर्मा, डॉ. राकेश वर्मा, आशीष टांक, डाॅ. रणजीत जगरिया, डाॅ. ममता गंगवाल व डाॅ. प्रियंका कुमावत ने महती सहयोगात्मक भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से चयनित सभी कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल एनसीसी प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

डिजिटल कैलेंडर चुनें

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

बायोलॉजी किट आज़माएं

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments