फिल्म निर्देशक प्रकाश झा ने किया "माँ की पुकार-नशा मुक्ति जयपुर" अभियान का समर्थन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से संचालित "माँ की पुकार - नशा मुक्ति जयपुर" जन-जागरूकता अभियान को आज एक महत्वपूर्ण समर्थन मिला। प्रख्यात फिल्म निर्देशक प्रकाश झा R Boxing Academy, अंबाबाड़ी पहुंचे और अभियान के पोस्टर का विमोचन किया।


इस अवसर पर प्रकाश झा ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक जागरूकता अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और खेलों से जुड़ें।

अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं नियमित दिनचर्या को महत्व देते हैं और प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करते हैं।

अभियान के संयोजक तथा पूर्व सैनिक एवं बॉक्सर राजकिशोर "फौजी राजू बॉक्सर" ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था को बदनाम करना नहीं, बल्कि जयपुर के युवाओं और आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाकर खेलों से जोड़ना है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की।

इस मौके पर प्रवीण अग्रवाल, विजेन्द्र बॉक्सर, एडवोकेट संतोष गुरिया, दिलीप, कोच सुनील कुमार सहित अभियान से जुड़े सदस्य और R Boxing Academy के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि आगामी समय में जन-जागरूकता कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों और प्रशासन के समन्वय से इस मुहिम को और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।

अभियान का संदेश :-

"नशे को नहीं, खेलों को चुनें।"

"जयपुर को बदनाम नहीं, जयपुर को नशे से बचाना है।"

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments