पिता और बेटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही मंच पर किया जाएगा मुंबई में सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

करनाल (संस्कार सृजन) इंटरनेशनल मास्टर सतीश कुमार राणा ने 2008 से 2026 तक भिन्न-भिन्न स्कूलों व कॉलेज, अकादमी में बेटियों के लिए नि:शुल्क सेल्फ डिफेंस कैंप लगाकर लगभग 4,06,870 बेटियों को ट्रेनिंग देने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ।

वहीं करनाल शहर गांव बागपति, हरियाण की बेटी मानवी ने 6 साल की सबसे कम उम्र में तीन ईंटों के ऊपर एक लेग पर 2 मिनट 3 सेकंड खड़े होकर बॉडी बैलेंस बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ।

पिता और बेटी दोनों को 13 सितंबर 2026 दिन रविवार को Farefeld Marriott Hotel मुंबई में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड बुक में नाम दर्ज होने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

मानवी ने पहले भी ताइक्वांडो के क्षेत्र में 3 साल की उम्र में सबसे पहली ब्लैक बेल्ट 28 फरवरी 2023 में प्राप्त की। 5 साल की उम्र में मानवी ने ताइक्वांडो में दूसरी ब्लैक बेल्ट कोरिया कुक्कीवोन की ओर से 28 अप्रैल 2025 में प्राप्त की। सबसे कम उम्र में ताइक्वांडो के क्षेत्र में दो ब्लैक बेल्ट प्राप्त करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

मानवी द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियां :-

-करनाल जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

-करनाल कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

-ओपन इंटरनेशनल स्पीड किक ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

-हरियाणा स्टेट अस्मिता ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

-2024 में नेशनल डायमंड अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।

-19 जुलाई 2026 को Haryana State Sub-Junior  Taekwondo Champions मैं ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।

बेटी मानवी ने कम उम्र में ताइक्वांडो के क्षेत्र में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो न सिर्फ जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। महज 3 साल की उम्र में मानवी ने कोरिया कुक्कीवोन से पहली ब्लैक बेल्ट 28 फरवरी 2023 को प्राप्त की और 5 साल की उम्र में दूसरी ब्लैक बेल्ट 28 अप्रैल 2025 को हासिल की। ताइक्वांडो में इतनी कम उम्र में दो ब्लैक बेल्ट पाने वाली मानवी का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस में दर्ज किया गया है। मानवी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एस के मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से अकादमी में फूल मालाओं से उसका सम्मान किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटरनेशनल मास्टर सतीश कुमार राणा ने बताया कि मानवी ने मात्र 2 साल की उम्र से ही ताइक्वांडो की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

खेल के प्रति उसकी गहरी रुचि और समर्पण को देखते हुए उसे नियमित प्रशिक्षण दिया गया। मानवी अब तक कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है उसने करनाल जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 और करनाल कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल, ओपन इंटरनेशनल स्पीड किक ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में सिल्वर मेडल और हरियाणा स्टेट अस्मिता ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में भी सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा, साल 2024 में उसे नेशनल डायमंड अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। मानवी की यह उपलब्धियां न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे हरियाणा को गौरवान्वित करती हैं।

मास्टर सतीश कुमार राणा ने कहा कि, आज के समय में बेटियों के लिए सेल्फ डिफेंस सीखना बहुत जरूरी है ताकि बुरे वक्त में बेटियां अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। एसके मार्शल आर्ट फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सतीश कुमार राणा ने 2008 से 2026 तक भिन्न भिन्न स्कूलों कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कैंप लगाकर लगभग 4 लाख बेटियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे चुके हैं और मुख्य उद्देश्य 10 लाख बेटियों को ट्रेनिंग देने का है। पूरे भारत देश की बेटियों को मार्शल आर्ट सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर उन्हें बुरे वक्त में अपनी सुरक्षा कैसे करें यह सीखना है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो सॉफ़्टवेयर

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments