एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026 का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) वैशाली नगर स्थित होटल फॉक्ससो फिओरी, जयपुर में “एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा राजस्थान 2026” का भव्य आयोजन एस एस इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा धूमधाम एवं शानदार वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों को एक सशक्त मंच प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा मॉडलिंग एवं फैशन जगत में नई पहचान दिलाना रहा।

प्रतियोगिता में सिद्धि राठौर ने “एलीगेंस मिस दिवा राजस्थान 2026” का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया, जबकि फरहीन खान ने “एलीगेंस मिसेज दिवा राजस्थान 2026” का ताज अपने नाम किया। वहीं जयपुर की बेटी गरिमा चौहान को “एलीगेंस मिस एंड मिसेज दिवा ब्रांड एम्बेसडर 2026” घोषित किया गया। आरजू चौहान मिस दिवा रनर-अप तथा सोनाली राठौर मिसेज दिवा रनर-अप रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगदीश चंद्रा (CEO एवं Editor-in-Chief, भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया न्यूज़) तथा बसंत जैन बैराठी (चेयरमैन, सरस्वती प्रिंटिंग ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जयपुर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें भावेश अरोरा (इंडोवेल आहार एवं इंडोवेल आहार फाउंडेशन), नरेंद्र सामोता (MD, ND स्टूडियो), गोविन्द सिंह शेखावत (शिवम् बिल्डर्स), आँचल पुरी (ताज़ा टॉक्स) एवं महावीर सोनी (प्राइड ऑफ भारत) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ग्रैंड पेजेंट को तीन आकर्षक राउंड्स में आयोजित किया गया। पहले राउंड में जयपुर रेंटल स्टूडियो (प्रेजेंटेड बाय राधिका राठौर) के डिज़ाइनर वेस्टर्न गाउन्स में मॉडल्स ने रैंप वॉक की। दूसरे राउंड में HB Fashion की डिज़ाइनर हिमानी शर्मा के कलेक्शन का प्रदर्शन हुआ, जबकि ग्रैंड फिनाले में स्टाइल स्विच की फाउंडर शालू मेहरा के विशेष डिज़ाइनर परिधानों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। तीनों चरणों का मूल्यांकन ज्यूरी द्वारा पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ किया गया।

जयपुर के प्रसिद्ध ज्वेलरी डिज़ाइनर इंद्रजीत दास ने प्रतिभागियों के लिए विशेष ज्वेलरी उपलब्ध कराई। मेकअप आर्टिस्ट शीतल जोशी (लिली सैलून), रिचा शर्मा (ऑरा ग्लैम स्टूडियो) एवं सुबीया खान ने सभी मॉडल्स का आकर्षक श्रृंगार किया। शो की फैशन कोरियोग्राफी सुपरमॉडल वंदना सिंह द्वारा की गई।

मुख्य ज्यूरी के रूप में पूनम गिडवानी (Mrs India Glam Rajasthan 2024), मयंक लालवानी (Founder Modeling Revolution), शालू मेहरा (Fashion Designer, Style Switch), प्रीती सिंह (Mrs Lucknow) एवं निकिता जैन (Founder, Modelos Group) ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस ग्रैंड पेजेंट का सफल प्रबंधन रिचा शर्मा (शो मैनेजर) एवं सक्षम चतुर्वेदी (हेड कोऑर्डिनेटर) ने संभाला।

कार्यक्रम के आयोजक आर्टिस्ट शुभम खंडेलवाल (Founder, SS Events & Entertainment) ने बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों को आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और मॉडलिंग के क्षेत्र में सुनहरे अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

सिटी गाइड खोजें

Post a Comment

0 Comments