सहारनपुर के शिक्षाविद एवं साहित्यकार सुनील कुमार खुराना Sunshine Global Edu-Star Award 2026 से हुए सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

नकुड़ / सहारनपुर (संस्कार सृजन) जनपद सहारनपुर के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। नकुड़ के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक, प्रमुख शिक्षाविद, कवि एवं समाजसेवी सुनील कुमार खुराना को शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित 'Sunshine Global Edu-Star Award 2026' से सम्मानित किया गया है। 

यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान देश की अग्रणी शैक्षिक संस्था 'Sunshine of India' द्वारा Teachers Day Celebration - 2026 के पावन अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम 'गुरु का सम्मान - राष्ट्र से विश्व तक' रही, जिसका ध्येय वाक्य Inspire • Empower • Elevate तथा Honoring Excellence • Inspiring Generations • Shaping Tomorrow है।

सम्मान की घोषणा करते हुए संस्था की कोऑर्डिनेटर प्रतिभा शर्मा एवं फाउंडर रेखा हिसार ने संयुक्त रूप से कहा, "शिक्षा के क्षेत्र में सुनील कुमार खुराना का असाधारण समर्पण, उल्लेखनीय निष्ठा और प्रेरणादायक प्रभाव अनुकरणीय है। उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लगातार युवा मस्तिष्कों को आलोकित कर रही है और एक बेहतर कल का निर्माण कर रही है।" 

मूल रूप से "सबका मंगल होए" के जीवन मंत्र पर चलने वाले सुनील कुमार खुराना शिक्षा के साथ-साथ साहित्य, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनकी रचनाएँ 'नवभारत वार्ता' और 'अजमेर नामा' जैसे राष्ट्रीय पोर्टलों पर काफी चर्चित और ट्रेंड हो चुकी हैं। इससे पूर्व भी उन्हें रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच, अंतर्राष्ट्रीय 'कलम के सशक्त हस्ताक्षर' मंच के 'रक्षा सूत्र सम्मान', अमर उजाला के 'भारत का संकल्प अभियान' तथा बिहार की 'विलक्षण प्रतिभा साहित्यिक संस्था' सहित कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से अलंकृत किया जा चुका है।

सुनील कुमार खुराना को मिली इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि पर सहारनपुर एवं नकुड़ क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्यकारों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपार हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें इस बड़ी सफलता पर बधाई देते हुए इसे न केवल जनपद सहारनपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी शो स्ट्रीम

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments