डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने सूक्ष्म पुस्तिकाओं के माध्यम से देश के महापुरुषों को दी अनूठी श्रद्धांजलि

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुर शहर के ख्यातनाम शिल्पकार एवं सूक्ष्म कृतिकार डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने अपनी अद्भुत सूक्ष्म कला के माध्यम से देश के महान व्यक्तित्वों और विशेष दिवसों को याद करने की एक अनोखी पहल की है। डॉ. चित्तौड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, अमर शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती तथा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विशेष सूक्ष्म पुस्तिकाओं का निर्माण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ. चित्तौड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के उपलक्ष में उनके जीवन चरित्र पर आधारित एक सूक्ष्म पुस्तिका का निर्माण किया है, जिसके माध्यम से उनके दर्शन और जीवन मूल्यों को याद किया जाएगा। इसके साथ ही, 26 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर एक सूक्ष्म पुस्तिका तथा 'विश्व पर्यटन दिवस' के महत्व को दर्शाती एक लघु पुस्तिका भी तैयार की गई।

देशभक्ति का संदेश देते हुए डॉ. चित्तौड़ा ने 27 सितंबर को अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनके त्याग और बलिदान को समर्पित एक सूक्ष्म पुस्तिका का निर्माण किया। कला का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, भारत रत्न एवं स्वर सम्राज्ञी स्व. लता मंगेशकर की जयंती के अवसर पर मात्र 1x1 इंच के आकार की 92 पृष्ठों की एक अत्यंत सूक्ष्म पुस्तक बनाई गई, जो उनकी सुनहरी यादों को ताज़ा करती है। डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा की यह अद्भुत सूक्ष्म कृतियां न केवल उनकी असाधारण कलात्मक क्षमता को दर्शाती हैं, बल्कि समाज को अपने राष्ट्रनायकों और सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का एक सराहनीय माध्यम भी बनी हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

सिटी गाइड खोजें


Post a Comment

0 Comments