शौर्य दिवस पर आयोजित होगा सृजनशील संगीत कलाकार सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) संगीत केवल सुर, ताल और लय का संगम नहीं, बल्कि साधना, संस्कार, समर्पण और सृजन की वह दिव्य यात्रा है जो पीढ़ियों को जोड़ती है। इसी भावना को साकार करने के लिए आगामी 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को शास्त्री नगर, जयपुर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से "सृजनशील संगीत कलाकार सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।


यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया मीरा हॉस्पिटल एवं मीरा डेंटल हॉस्पिटल, बनीपार्क, जयपुर ने बताया कि 6 दिसंबर 'शौर्य दिवस' साहस, त्याग, संकल्प और आस्था की स्मृति का दिवस है। यह अवसर श्रीराम मंदिर की स्थापना के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले असंख्य सनातन धर्मावलंबियों को नमन करने और संगीत साधना को कला व कलाकारों के सम्मान के लिए समर्पित करने का संकल्प दिवस है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश में संगीत साधना कर रहे युवा एवं वरिष्ठ कलाकारों को एक मंच पर लाकर सम्मानित करना तथा गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी को प्रवाहित करना है। इसका ध्येय कलाकार की साधना को पहचान देना, प्रतिभा को प्रोत्साहन देना, नई पीढ़ी को प्रेरित करना और भारतीय संगीत व संस्कृति की महान परंपरा को आगे बढ़ाना है।

31 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन: 

आयोजन में सम्मान प्राप्त करने के इच्छुक कलाकार 31 अक्टूबर 2026 तक अपना बायोडेटा और आवश्यक विवरण WhatsApp नंबर 98280 11117 पर भेज सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक विवरण:

  1. पूरा नाम

  2. मोबाइल नंबर

  3. ई-मेल एड्रेस

  4. डाक का पता  

  5. शैक्षणिक योग्यता

  6. आयु (आधार कार्ड के अनुसार)

  7. संगीत/कला के क्षेत्र में उपलब्धियाँ एवं अनुभव

  8. नवीनतम फोटो (सम्मान पत्र हेतु)

  9. कला का लगभग 5 मिनट का परफॉर्मिंग वीडियो

  10. आयोजन के संबंध में सुझाव या विशेष जानकारी

विशेष सूचना: 31 अक्टूबर 2026 के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने कहा कि "एक कलाकार का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उसकी वर्षों की साधना, उसके गुरुजनों, परिवार और भारतीय कला-संस्कृति की पूरी परंपरा का सम्मान है।" उन्होंने सभी कला साधकों से इस आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments