एफएलएन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला हुई आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 के अंतर्गत एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (चंदादेवी), गुहाला में प्रथम क्लस्टर स्तरीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के अकादमिक संबलन, समता संवर्धन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना तथा शिक्षकों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दक्षताओं का विकास करना रहा।

कार्यशाला में गुहाला, डेहरा-जोहड़ी, नृसिंहपुरी एवं ठीकरिया पीईईओ क्षेत्र के 21 राजकीय विद्यालयों से 28 शिक्षक-प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एसीबीईओ नीमकाथाना राजेश कुमार टेलर, ब्लॉक क्लस्टर प्रभारी संदीप कुमार शर्मा तथा विद्यालय प्रधानाचार्य हजारी लाल सैनी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर एसीबीईओ राजेश कुमार टेलर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक की भूमिका केवल ज्ञान प्रदाता तक सीमित नहीं है, बल्कि वह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने शिक्षकों से पूर्ण समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने तथा अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया।

ब्लॉक क्लस्टर प्रभारी संदीप कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों एवं एफएलएन की आधारभूत अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को निर्धारित अधिगम लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी शिक्षण रणनीतियों से अवगत कराया। वहीं प्रधानाचार्य हजारी लाल सैनी ने शिक्षक दायित्वों के सफल निर्वहन एवं लक्षित शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए सभी को प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान केआरपी महेन्द्र सिंह माली ने अप्रैल से अगस्त माह तक की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने रेडीनेस कार्यक्रम, रेमिडियल शिक्षण, पाठ्यपुस्तक आधारित अधिगम, एबीएल किट के प्रभावी उपयोग तथा रेमिडियल फेज से जुड़े कार्यानुभवों, नवाचारों, श्रेष्ठ प्रथाओं, चुनौतियों एवं सुझावों पर विस्तृत संवाद कराया। सहभागी शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार हेतु उपयोगी सुझाव भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के सफल संचालन में व्याख्याता सुरेन्द्र कुमार सैनी, रामगोपाल सैनी एवं राजेन्द्र प्रसाद काजला सहित समस्त शिक्षकों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यशाला ने शिक्षकों को अनुभव साझा करने, नवाचारों के आदान-प्रदान तथा एफएलएन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सामूहिक रणनीति विकसित करने का प्रभावी मंच प्रदान किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069










Post a Comment

0 Comments