साधना डिफेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) साधना डिफेंस एकेडमी व महाविद्यालय डूकिया में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह रहे। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राजस्थानी संस्कृति, सामाजिक संदेश, लोक संस्कृति एवं मनोरंजन से जुड़ी प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। रंगारंग प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। 

मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं और उनमें आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

विद्यालय के निदेशक मेजर रामदेव सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है। वार्षिकोत्सव के समापन पर विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से सराबोर रहा। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। 

कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के समन्वय का सुंदर संदेश दिया। इस मौके पर हरफूल सिंह, अनिता महला पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य संजू देवी, पूर्व सरपंच भँवर लाल जाखड़, सहकारी अध्यक्ष, सुरेन्द्र बेनीवाल , विजेन्द्र भदाला, सहकारी अध्यक्ष भागीरथ मंगावा, सामेर सरपंच सरोज वर्मा सहित क्षेत्र के पूर्व सरपंच, जिला परिषद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार शर्मा ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments