अभिनेत्री अंकिता जाधव ने अमेरिका में परफॉर्मेंस करके लोगों का जीता दिल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

मुंबई (संस्कार सृजन) अभिनेत्री और डांसर अंकिता जाधव पिछले कुछ समय से फिल्मों के साथ-साथ म्यूज़िक वीडियोज़ और लाइव परफॉर्मेंस के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। अमेरिका में शूट किए गए उनके कई एल्बम सॉन्ग्स के बाद अब उनके पांच नए हिंदी म्यूज़िक प्रोजेक्ट्स रिलीज़ होने की तैयारी में हैं।अंकिता के हालिया म्यूज़िक वीडियोज़ में “दिल धडक रहा है ”, “नुववे उंदीपोईला ”, “मेरा महिल्या ” और “नु्ववेळे ” शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स की शूटिंग अमेरिका के न्यूयॉर्क और शिकागो में की गई। साउथ के कोरियोग्राफर सत्या मास्टर के साथ उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स में काम किया।


इन गानों में अदिति भावराजू, लिप्सिका भाश्यम, ईशिता विश्वकर्मा और सरोजी बोरा सहित प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी आवाज़ दी। इनमें से “नु्ववेळे ” को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करीब 1.5 मिलियन व्यूज़ मिलने की जानकारी है। इन प्रोजेक्ट्स के बाद अंकिता को अमेरिका में आयोजित भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति देने के अवसर मिले।

ATA और TCA के कार्यक्रमों में प्रस्तुति अमेरिका में अंकिता जाधव ने अमेरिकन तेलगू अससोसिएशन (ATA) के कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों के मेशअप पर डांस परफॉर्मेंस दिया। इसके अलावा उन्होंने बालती मोरे में भी प्रस्तुति दी।इसके बाद हौस्टन में आयोजित TCA के गोल्डन जुबली समारोह में उन्होंने परफॉर्म किया। कार्यक्रम में भारतीय समुदाय से जुड़े कई अतिथि, कलाकार और व्यवसाय जगत के लोग मौजूद रहे। अंकिता के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने उनके डांस और स्टेज प्रेजेंस की सराहना की।शिकागो में 15 अगस्त समारोह का हिस्सा बनीं अंकिताअमेरिका प्रवास के दौरान 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंकिता जाधव को शिकागो में आयोजित एक विशेष भारतीय सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला।

इंडिया हुब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण और परेड का आयोजन किया गया था। अंकिता ने भारतीय समुदाय के साथ इस समारोह में सहभागिता की।

कार्यक्रम में जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा, सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया जगत से चित्रांगदा सहित अन्य अतिथि और शिकागो में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए।

ध्वजारोहण के बाद आयोजित परेड में भी अंकिता ने अन्य भारतीयों के साथ हिस्सा लिया। भारतीय तिरंगे और पारंपरिक परिधानों के बीच आयोजित इस समारोह में भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता दिवस की भावना प्रमुख रही। अंकिता के लिए अमेरिका में रहते हुए भारतीय समुदाय के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाना उनके दौरे का एक विशेष अनुभव रहा। एक कलाकार के रूप में अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ उन्हें भारतीय समुदाय के साथ जुड़ने और देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिला।

अब अंकिता जाधव के पांच नए हिंदी एल्बम सॉन्ग्स रिलीज़ होने की तैयारी में हैं। इन गानों की शूटिंग यूरोप और अमेरिका में की गई है। प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग कलाकारों, गायकों और तकनीकी टीमों ने काम किया है।इन आगामी गानों के साथ अंकिता म्यूज़िक वीडियोज़ के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय लोकेशन्स पर किए गए उनके लगातार प्रोजेक्ट्स के चलते उन्हें इंटरनेशनल एल्बम सॉन्ग्स से जुड़ी अभिनेत्री के रूप में भी पहचान मिल रही है।अभिनय, नृत्य, म्यूज़िक वीडियोज़ और लाइव स्टेज परफॉर्में साईन अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय अंकिता जाधव के आगामी पांच प्रोजेक्ट्स उनकी आगे की पेशेवर यात्रा का अगला चरण होंगे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments