श्री राधा कृष्ण मंदिर तिगरिया मोड़ में धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा कृष्ण मंदिर तिगरिया मोड़, देवथला-निवाणा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन संत बालकदास महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महोत्सव की मुख्य विशेषता भगवान श्री कृष्ण और राधाजी की अलौकिक एवं मनमोहक झांकी रही, जिसके दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों और दर्शन-पूजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

रात्रि को आयोजित सांस्कृतिक एवं भजन संध्या कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे सुप्रसिद्ध गायक प्रकाश गुर्जर एंड पार्टी तथा गायक बीरबल सिंह। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही, प्रसिद्ध कॉमेडियन कैलाश छैला ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को लोटपोट किया, जबकि लोकप्रिय डांसर विमल जयपुर और लक्ष्मी राजस्थानी की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने महाप्रसादी का लाभ लिया। बालकदास महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments