श्री श्याम संगत मंडल का 46वां वार्षिक महोत्सव: महाआरती और सुप्रसिद्ध कलाकारों की भजन सरिता से भक्तिमय हुआ शहर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री श्याम संगत मंडल के तत्वावधान में 46वां वार्षिक महोत्सव प्राचीन गढ़ परिसर में अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाटू वाले श्याम प्रभु की अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात बाबा की महाआरती और सुगंधित पुष्पों से किए गए अलौकिक श्रृंगार के साथ भव्य श्याम भजन संध्या की शुरुआत हुई।

भजन संध्या की शुरुआत "मेरी बिगड़ी पार लगा दे सुन लो भक्तों की पुकार..." और "हीरा मोत्यां से नजर उतार दूं..." जैसे भावपूर्ण भजनों से हुई। कोलकाता से आए निहाल ठाकरान ने अपने मधुर कंठ से "मुझे दुनिया से क्या काम...", "गोरी गोरी बहियां हरि-हरी चूड़ियां..." और "हे गोविंद हे गोपाल..." जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर समूचे पंडाल को श्याम रंग में रंग दिया।

वहीं सुप्रसिद्ध गायिका कोमल शर्मा ने मारवाड़ी धुनों पर आधारित भजनों "आज म्हारा कानूड़ा के कांई होग्यो", "सावण की बरसे बदरिया..." तथा शिव भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा। जयपुर के महेश परमार ने अपनी जुगलबंदी और जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया, जिस पर श्रद्धालु रातभर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, नगर परिषद सभापति आशीष दुसाद एवं उपसभापति बाबूलाल सैनी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। मंडल की ओर से अतिथियों एवं आमंत्रित कलाकारों का दुपट्टा पहनाकर व माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया गया। 

मंडल के मीडिया प्रभारी कमल कुमावत एवं गोविंद विजयवर्गीय ने बताया कि भक्तों की अपार उपस्थिति और कलाकारों की शानदार भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा गढ़ परिसर भक्ति के अनूठे रंग में सराबोर रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments