विज्ञान समिति उदयपुर ने मनाया 68वां स्थापना दिवस समारोह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति उदयपुर ने अपना 68वां स्थापना दिवस आज मैडम क्यूरी सभागार में मनाया। मुख्य अतिथि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया तथा समारोह अध्यक्ष डॉ. परमेन्द्र दशोरा, कुलपति, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ (उ.प्र.) थे। अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने स्वागत उद्बोधन दिया और मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया। विज्ञान समिति के संस्थापक एवं कुलप्रमुख डॉ. कुंदनलाल कोठारी ने समिति की 67 वर्षों की उपलब्धियों व वर्तमान गतिविधियों का परिचय प्रस्तुत किया।


समिति अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने आगामी कार्यकारिणी की घोषणा की। मुख्य अतिथि गुलाब चंद कटारिया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. के.एल. तोतावत को उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। डॉ. भटनागर ने नवीन आजीवन सदस्यों तथा नवीन कार्यकारिणी सदस्यों का तिलक उपरना से  स्वागत किया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने उद्बोधन में विज्ञान समिति को एक वैज्ञानिक सोच के साथ समाज का उत्थान करने वाली एक सर्वोच्च संस्थान की संज्ञा दी, उन्होंने कहा कि समिति ने विज्ञान लोकप्रियकरण, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान शिक्षा के प्रचार‑प्रसार के माध्यम से सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने आगामी दो वर्षों के लिए मनोनीत कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और साथ सहयोग करने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

समारोह अध्यक्ष डॉ. परमेन्द्र दशोरा ने विज्ञान समिति के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा श्रेष्ठता का सम्मान कर समाज में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने का अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने वैज्ञानिक सोच और दृष्टिकोण के प्रचार‑प्रसार से नगर के वैज्ञानिक समुदाय को जोड़ने के लिए समिति की प्रशंसा की। विज्ञान समिति के सभी सदस्यों के कंधो पर संस्कार समृद्ध जेन जी व जेन अल्फ़ा पीढ़ी के निर्माण का दायित्व रहेगा ताकि 2047 तक भारत एक विकसित देश बन सकेगा। 

इस अवसर पर विज्ञान समिति की नव‑रचित परिचय पुस्तिका का विमोचन गुलाब चंद कटारिया और प्रो. डॉ. परमेन्द्र दशोरा द्वारा किया गया।

वार्षिक विशिष्ट सम्मान समारोह में निम्नलिखित पुरस्कृत किए गए:-

विशिष्ट जनसेवा सम्मान: मांगीलाल लुणावत

अतुल प्रतिभा सम्मान: डॉ. पी. एम. अग्रवाल

विशिष्ट सेवाभावी संस्था: राजस्थान महिला विद्यालय

डॉ. यशवन्त कोठारी उत्कृष्ट कृषक सम्मान: प्रेमचन्द कपाया

डिप्टी कमांडेंट तरुण गुप्ता मेधावी विद्यार्थी सम्मान: हेमलता डांगी

न्यायमूर्ति कल्पना भटनागर पुरुषार्थ सम्मान: सविता देवी

महादेवी वर्मा उदीयमान रचनाकार सम्मान: अद्विका साँचीहर

सभी सम्मानितों को शॉल, उपरणा, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. के. पी. तलेसरा और डॉ. आर. के. गर्ग ने किया तथा आभार मुनिश गोयल ने व्यक्त किया।




किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

हॉलिडे पैकेज खोजें

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments