राष्ट्रीय स्वाभिमान जागरण सप्ताह के तहत एनएसएस इकाई द्वारा विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम हुए आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वाभिमान जागरण सप्ताह (9–15 अगस्त) के अंतर्गत 14 अगस्त को विभिन्न जागरूकता एवं राष्ट्रभावना से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवपूर्ण इतिहास, विभाजन की त्रासदी तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोज्य आमुखीकरण में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को भारत छोड़ो आंदोलन, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व की जानकारी दी गई |

एनएसएस प्रभारी वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल राजनीतिक आजादी का प्रतीक नहीं, बल्कि यह देशवासियों के त्याग, संघर्ष, बलिदान और अदम्य राष्ट्रभक्ति का परिणाम है। विद्यार्थियों को इतिहास के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों से प्रेरणा लेते हुए वर्तमान भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।

शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के विभिन्न राज्यों, भाषाओं, संस्कृतियों एवं परंपराओं के बीच आपसी समझ, सम्मान और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ. जय भारत सिंह ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और सामाजिक समरसता में निहित है। 

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश के वर्तमान और भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से जाति, भाषा, क्षेत्र और अन्य संकीर्णताओं से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। 

सम्पूर्ण कार्यक्रम श्रृंखला का आयोजन महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र मीणा, डॉ. शिखा पाटनी एवं डॉ. राजेन्द्र गोलाड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रभावना, एकता और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी वातावरण रहा।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






Post a Comment

0 Comments