स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्म-जयंती पर 51 विद्वानों का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के तत्वावधान एवं वेद-वेदांत प्रकोष्ठ के द्वारा शुक्रवार को आदित्य पैराडाइज, चौमूं में धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्म-जयंती के उपलक्ष्य में विद्वत संगोष्ठी, विद्वज्जन सम्मान एवं गौ-पूजन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम संत श्री श्री 1008 नरसिंहपुरी महाराज एवं 1008 हरिशंकर वेदांती महाराज के सानिध्य में, जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा के मुख्य आतिथ्य तथा राजस्थान संस्कृत शिक्षा अकादमी की निदेशक लता श्रीमाली की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विप्र कल्याण, बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, डॉ. राजकुमार जोशी रहे।

कार्यक्रम का संचालन वेद-वेदांत प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पंडित अरुण कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने बताया कि वेद विद्यालय के बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में 51 विद्वानों का सम्मान किया गया। साथ ही विधिवत गौ-माता का पूजन कर सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया।

विद्वत संगोष्ठी के दौरान संतों एवं विद्वानों ने स्वामी करपात्री जी महाराज के जीवन, उनके धर्म, वेद-वेदांत एवं सनातन संस्कृति के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज ने भारतीय संस्कृति, धर्म एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में समाजसेवी गोपाल शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, पंडित ईश्वर दास शर्मा,  सी.एम. सैनी, चंद्रप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश रीडर, दिनेश कुमार कुमावत, सत्यप्रकाश पारीक, डॉ. एम.के. अग्रवाल, नरेंद्र सिंह सोलंकी, मुकेश कुमार लालानी, डॉ. सीताराम कुमावत, चंदन बसोतिया, राजू महाराज, नारायण लाल शर्मा, पंडित मनोज कुमार शर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा, राधेश्याम जोशी रामविलास शर्मा  एवं दामोदर प्रसाद शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments