कला मंजर संस्था ने एक तिरंगा – एक भारत कार्यक्रम में सम्मान समानता और समावेशन का दिया संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) कला मंजर संस्था द्वारा संचालित "हैंड्स टुगेदर अभियान" के अंतर्गत कोणार्क अकादमी सोसायटी के सहयोग से "एक तिरंगा – एक भारत" सम्मान,समानता,समावेशन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को उमंग स्कूल, जयपुर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल बी. बी. पटनायक और प्रतिमा पटनायक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नृत्य गुरु व अभिनेत्री उषा श्री ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान की सुप्रसिद्ध लोक गायिका एवं मरू कोकिला सीमा मिश्रा उपस्थित रहीं।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंत जैन तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त लघुचित्र कलाकार अजय गर्ग ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का आयोजन कला मंजर संस्था एवं हैंड्स टुगेदर अभियान की संस्थापक मीनाक्षी माथुर के नेतृत्व में किया गया। मंच संचालन शिवानी शर्मा द्वारा प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रतिमा पटनायक के नेतृत्व में सामूहिक रूप से "वन्दे मातरम्" राष्ट्रगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

स्वागत उद्बोधन संस्था की संस्थापक मीनाक्षी माथुर ने दिया। उन्होंने कार्यक्रम की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "एक तिरंगा – एक भारत" केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सम्मान, समानता और समावेशन के माध्यम से समाज को जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। सभी अतिथियों का सम्मान स्मृति-चिह्न, तिरंगा चुनरी एवं तिरंगा बैच भेंट कर किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का क्रम अत्यंत आकर्षक एवं विविधतापूर्ण रहा। श्री निर्मल विवेक स्पेशल स्कूल के अंशुल सैनी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीतमय बैंड प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।

अंजली करोटिया ने संस्कृत में "वन्दे मातरम्" की मधुर प्रस्तुति दी। करुण स्पर्श फाउंडेशन की समायरा ने नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतिमा पटनायक, अनिल वर्मा (जयपुर), पूनम माथुर, बिट्टू वर्मा, पप्पू सिंह तथा डॉ. अंशुमान जामदड़े ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

शिवेन सिंघल की वाद्य-यंत्र प्रस्तुति तथा नन्हे कदम एनजीओ के बच्चों का समूह नृत्य भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। कामिनी देवी एवं सुनीता खींची ने अपने मनमोहक नृत्य से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति मरू कोकिला सीमा मिश्रा के मधुर लोकगीत रहे, जिन्होंने अपनी सुमधुर गायकी से उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कर्नल बी. बी. पटनायक ने कहा कि समावेशी समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कला मंजर संस्था एवं हैंड्स टुगेदर अभियान द्वारा किए जा रहे इस प्रेरणादायी प्रयास की सराहना की।

अध्यक्षीय उद्बोधन में उषा श्री ने कला को समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए सभी कलाकारों एवं आयोजकों की प्रशंसा की। अंत में संस्था की संस्थापक मीनाक्षी माथुर ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगी संस्थाओं, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments