गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर नाटकवाला कला मंच में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

आमेर / जयपुर (संस्कार सृजन) गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर नाटकवाला कला मंच द्वारा, आमेर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नाटकवाला कला मंच के निदेशक ओम प्रकाश सैनी सहित आमेर के रंगमंच से जुड़े कलाकारों एवं दर्शकों ने गुरुदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

कार्यक्रम में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के उपन्यास ‘गोरा’ के प्रथम अध्याय तथा प्रसिद्ध नाटक ‘चंडालिका’ के प्रथम दृश्य का वाचन किया गया। इस दौरान कलाकारों एवं दर्शकों ने गुरुदेव के साहित्य, रंगमंच और उनके मानवीय विचारों को याद किया।

इस अवसर पर नाटकवाला कला मंच के निदेशक एवं रंगमंच कलाकार ओम प्रकाश सैनी ने कहा कि गुरुदेव के लेखन, नाटकों और जीवन-दर्शन से उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती रही है। विशेष रूप से उनका प्रसिद्ध गीत ‘एकला चलो रे’ उन्हें जीवन के कठिन समय में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा, “जब कभी जीवन में ऐसा लगता है कि मैं अकेला पड़ रहा हूँ, मेरे साथ कोई नहीं है, तब गुरुदेव का ‘एकला चलो रे’ मुझे अपने रास्ते पर अकेले आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। गुरुदेव का साहित्य और रंगमंच मनुष्य को भीतर से मजबूत करने का काम करता है।”

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात नाटकवाला कला मंच की ओर से श्री बालाजी धाम, ठाठर आमेर में उपस्थित सभी कलाकारों एवं अतिथिगणों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। श्रावण मास में बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित भोग-प्रसादी कार्यक्रम की उपस्थित कलाकारों एवं अतिथियों ने सराहना की। 

इस अवसर पर कलाकारों ने कहा कि रंगमंच के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का ऐसा प्रयास समाज को जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। कला, साहित्य, संस्कृति और आध्यात्मिकता को साथ लेकर चलने से कलाकारों और आमजन के बीच एक बेहतर सामाजिक संवाद स्थापित किया जा सकता है।

नाटकवाला कला मंच के इस प्रयास को उपस्थित लोगों ने रंगमंच को समाज और संस्कृति से जोड़ने वाली सार्थक पहल बताया। कार्यक्रम का आयोजन “घर घर रंगमंच – हर दर रंगमंच” की भावना के साथ किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

भौगोलिक संदर्भ

Post a Comment

0 Comments