सम्पर्क संस्थान के रजत जयंती समारोह में पुस्तक जिद जिसने मुकाम दिलाया का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

मदनगंज / किशनगढ़ (संस्कार सृजन) सम्पर्क संस्थान की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में अग्रसेन विहार, मदनगंज-किशनगढ़ में आयोजित रजत जयंती समारोह में Arihant Global Services India Private Limited के निदेशक राहुल कुमार जैन के जीवन-संघर्ष, संकल्प और सफलता की यात्रा पर आधारित पुस्तक "जिद जिसने मुकाम दिलाया" का गरिमामय विमोचन किया गया। 

लेखिका राशिका शर्मा द्वारा लिखित इस पुस्तक का विमोचन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं सम्पर्क संस्थान के अध्यक्ष  अनिल लढ़ा के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर राहुल कुमार जैन अपनी पत्नी सुनीता जैन के साथ उपस्थित रहे।

सम्पर्क संस्थान के ‘सेवा से संवेदना तक’ की भावना को समर्पित रजत जयंती समारोह में देशभर से संस्था से जुड़े सदस्य, साहित्यकार, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन शामिल हुए, समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने की। किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी, रोजियम ग्रुप के चेयरमैन अर्पित जैन एवं किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रजत जयंती समारोह में साहित्य और सृजन को विशेष स्थान देते हुए कुल 11 पुस्तकों का विमोचन किया गया। राहुल कुमार जैन ने इस अवसर पर विमोचित अन्य पुस्तकों के सभी लेखक एवं लेखिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि साहित्य समाज के अनुभवों, संघर्षों और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

‘जिद जिसने मुकाम दिलाया’ राहुल कुमार जैन के जीवन की उस यात्रा को सामने लाती है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1997 में महज 11 वर्ष की उम्र में जिम्मेदारियों को समझने और पापड़ बेचने जैसे छोटे प्रयासों से हुई। सीमित संसाधनों के बावजूद ईमानदारी, नैतिकता, ग्राहक संबंधों और निरंतर कुछ बेहतर करने की सोच को आधार बनाकर आगे बढ़ी यह यात्रा आज Arihant Global के रूप में एक विस्तृत व्यावसायिक सफर में परिवर्तित हो चुकी है।

पुस्तक में उनके जीवन के संघर्षों के साथ कंपनी स्थापित करने, सीमित संसाधनों में भी सर्वश्रेष्ठ करने, कम करने की उम्र भी जज़्बा का होना, और लगातार बदलते दौर के साथ स्वयं को बेहतर बनाने की सोच को भी रेखांकित किया गया है। इस यात्रा में उनके माता-पिता, भाई, परिवार और विशेष रूप से उनकी जीवनसंगिनी सुनीता जैन के सहयोग एवं योगदान को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

इस अवसर पर राहुल कुमार जैन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “जिद हर उम्र में होती है—बच्चों में भी, युवाओं में भी और बुजुर्गों में भी। मेरे लिए जिद और हृदय की धड़कन से एक समानता है। जब तक धड़कन है, जीवन है और जब तक सकारात्मक जिद है, कुछ करने की इच्छा है। यही इच्छा इंसान को कुछ करने, कुछ बनने और अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती है।”

उन्होंने लेखिका राशिका शर्मा, सम्पर्क संस्थान, अध्यक्ष अनिल लढ़ा, मार्गदर्शक मंडल और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 29 वर्षों की जीवन-यात्रा को पुस्तक के रूप में देखना उनके लिए बेहद भावुक और यादगार क्षण है।

‘जिद जिसने मुकाम दिलाया’ केवल एक व्यक्ति की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि छोटी शुरुआत, कठिन परिस्थितियों, जिम्मेदारियों और असफलताओं के बीच निरंतर आगे बढ़ते रहने की सोच को प्रस्तुत करती है। पुस्तक का मूल संदेश है कि संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन यदि सोच सकारात्मक हो, कर्म निरंतर हो और कुछ अच्छा करने की जिद कायम रहे, तो छोटी शुरुआत भी एक दिन बड़े मुकाम की नींव बन सकती है।

समारोह के दौरान सम्पर्क संस्थान की 25 वर्षों की यात्रा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को ‘रजत सम्मान’ एवं ‘सम्पर्क गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। संस्था ने सेवा, साहित्य, समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह में सम्पर्क संस्थान के अध्यक्ष अनिल लढ़ा, महासचिव सुनील अग्रवाल, समन्वयक महासचिव रेनू ‘शब्दमुखर’, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अखिल शुक्ला एवं उपाध्यक्ष विमल चौहान सहित संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य और समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

साहित्यिक चर्चाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से पहुंचे सदस्यों की सहभागिता ने आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया। सम्पर्क संस्थान का रजत जयंती समारोह संस्था के 25 वर्षों की सेवा, साहित्य, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी यात्रा का उत्सव बना।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

ऑनलाइन वीडियो


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

टीवी और वीडियो डिवाइस

Post a Comment

0 Comments