श्रावणी पर्व पर संस्कृत दिवस का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए संस्कृत श्लोक व गीत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, चौमूं में श्रावणी पर्व के अवसर पर संस्कृत दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य गिरधारी लाल जाट ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य गिरधारी लाल जाट ने भारतीय संस्कृति में संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और संस्कारों की अमूल्य धरोहर है। संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को आगे आना चाहिए | कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोक, संस्कृत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर रंगमंच कलाकार एवं पर्यावरण प्रेमी सुनील सोगण ने संस्कृत और पर्यावरण विषय पर व्याख्यान देते हुए भारतीय संस्कृति में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संस्कृत साहित्य में प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश प्राचीन काल से ही समाहित रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक रामजीलाल शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, राकेश सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राध्यापक विष्णु दत्त शर्मा ने किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments