हर्षोल्लास से मनाया चौमूं में रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं नगर क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक रीति-रिवाजों और अपार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त के दौरान बहनों ने अपने भाइयों के तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी खुशहाली व लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों की रक्षा करने और सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया।

पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में विशेष तैयारियां जारी रहीं। परंपरा अनुसार मुख्य द्वारों पर शगुन बनाकर भोग लगाया गया। नए परिधानों में सजी-धजी बहनें पूजा की थाली और मिठाइयां लेकर भाइयों के घर पहुंचीं। इस दौरान बच्चों में खिलौने और 'सुपरमैन' वाली राखियों का क्रेज देखा गया, वहीं बड़ों के लिए कीमती धातुओं से तैयार राखियां खास आकर्षण का केंद्र रहीं। राखी बांधने के बाद भाइयों ने बहनों को मनपसंद उपहार भेंट किए।

राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए नि:शुल्क रोडवेज बस सेवा दिए जाने के कारण बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर दिनभर भारी भीड़ देखी गई। बसों के साथ-साथ निजी वाहनों की आवाजाही से शहर के मुख्य रास्तों पर दिनभर रेलमपेल रही। मिठाई, फल, और पानी वाले नारियल की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं।

शहर में त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया। पुलिस बल ने प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में विशेष व्यवस्था संभाल रखी थी, जिससे आमजन को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पूरे नगर में दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments