पर्यावरणविद् एवं जल प्रहरी दीप सिंह शेखावत को मिला वीर दुर्गादास राठौड़ पुरस्कार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) पावटा निवासी प्रमुख पर्यावरणविद्, जल प्रहरी तथा 'पानी पेड़ आपके द्वार' अभियान के संयोजक दीप सिंह शेखावत को जयपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 'वीर दुर्गादास राठौड़ पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं अतिथियों ने शेखावत को स्मृति चिह्न (मोमेंटो), वीर दुर्गादास राठौड़ का स्मारक सिक्का एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।' पानी किसानी जवानी संवेदना यात्रा' के संयोजक दीप सिंह शेखावत ने समारोह में वीर दुर्गादास राठौड़ के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वीर दुर्गादास का जीवन सदैव संघर्ष, स्वाभिमान और प्रकृति के संवर्धन एवं उन्नयन के लिए समर्पित रहा है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

गौरतलब है कि दीप सिंह शेखावत विगत कई वर्षों से जन-जागरूकता के लिए 3,700 किलोमीटर से अधिक की नंगे पैर पदयात्रा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 500 से अधिक 'पानी पर्यावरण पंचायत' और 'जल चौपाल' का सफल आयोजन कर लगभग 10 लाख से अधिक लोगों को जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया है।

वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति के अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक प्रशासनिक, न्यायिक एवं सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं। प्रमुख रूप से राजपूत सभा भवन अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, आईएएस अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा राठौड़, ब्रिगेडियर करण सिंह राठौड़, क्षत्रिय युवक संघ के गजेंद्र सिंह आऊ, बड़ पीपली बालाजी धाम जयपुर के महंत धर्मेंद्र नाथ महाराज, समिति के महामंत्री धीर सिंह, संपत सिंह जाखली सहित झोटवाड़ा व खातीपुरा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069




Post a Comment

0 Comments