रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन छात्राओं ने सीखे शारीरिक व्यायाम के गुर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा के महिला प्रकोष्ठ प्रभाग के तत्वावधान में आयोजित 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन छात्राओं को शारीरिक व्यायाम एवं फिटनेस का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में वेट लिफ्टर रिंकू कंवर के सान्निध्य में प्रतिभागी छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायामों का अभ्यास किया तथा आत्मरक्षा के लिए शारीरिक रूप से सुदृढ़ एवं आत्मविश्वासी बनने के महत्वपूर्ण गुर सीखे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल संकट के समय स्वयं को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि यह युवतियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 

वेट लिफ्टर  कंवर ने छात्राओं को शारीरिक फिटनेस के विभिन्न आयामों से परिचित कराते हुए व्यायाम की सही तकनीक, शरीर का संतुलन, मांसपेशियों की मजबूती तथा नियमित अभ्यास के महत्व पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत शरीर और मजबूत मन आत्मरक्षा की पहली सीढ़ी हैं।

शिविर का समन्वयन शिविर संयोजक डॉ. दीपा वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि 24 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। शिविर के दौरान उन्हें आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों के साथ फिटनेस, जागरूकता और आत्मविश्वास से जुड़े प्रशिक्षण भी प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की संकाय सदस्य डॉ. चित्रा व्यास,  डॉ. मंजू वर्मा एवं डॉ. नीतू यादव ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

शिविर में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही और उन्होंने उत्साहपूर्वक विभिन्न व्यायामों एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। इस आयोजन ने छात्राओं में स्वस्थ शरीर, सजग मन और आत्मविश्वास से भरी नारी के संकल्प को मजबूत किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments