प्रधानाचार्यों को निकाय चुनाव में सामान्य PRO ड्यूटी से मुक्त रखने को लेकर सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जयपुर द्वितीय के जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव-2026 में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सामान्य पीठासीन अधिकारी (PRO) ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर प्रथम राजीव द्विवेदी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ज्ञापन पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।


महासंघ के जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने कहा कि प्रधानाचार्य विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षिक संचालन के प्रमुख अधिकारी होते हैं। विद्यालय की समस्त शैक्षिक, प्रशासनिक एवं विभागीय व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन में प्रधानाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में उन्हें नगरीय निकाय चुनाव में सामान्य PRO ड्यूटी में लगाए जाने से विद्यालय के नियमित संचालन एवं शैक्षिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य पद की प्रशासनिक गरिमा एवं जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनकी पदानुरूप एवं उच्चतर स्तर की निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों में ही लगाया जाना उचित होगा। महासंघ ने जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर से मांग की कि नगरीय निकाय चुनाव-2026 में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सामान्य PRO ड्यूटी से मुक्त रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

महासंघ के जिला मंत्री श्याम बहादुर शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्यों को सामान्य निर्वाचन ड्यूटी में लगाने के बजाय उनकी प्रशासनिक क्षमता, पद की गरिमा एवं विद्यालय संचालन की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन कार्य में उपयुक्त दायित्व प्रदान किया जाना चाहिए। इससे एक ओर विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था सुचारु रहेगी, वहीं दूसरी ओर निर्वाचन कार्य में भी अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों की सेवाओं का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

ज्ञापन प्रस्तुत करने के अवसर पर सुनीता शर्मा, जिला मंत्री जयपुर प्रथम; श्याम बहादुर शर्मा, जिला मंत्री जयपुर द्वितीय; मुकेश सैनी, जिला कोषाध्यक्ष; अनिल कुमार शर्मा, जिला अतिरिक्त मंत्री; रघुनंदन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष; नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा एवं पूर्व जिला मंत्री रमेश चन्द्र गुप्ता सहित महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महासंघ ने जिला प्रशासन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर से प्रधानाचार्यों के पद की गरिमा, विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments