80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ कालाडेरा महाविद्यालय परिसर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा के खेल मैदान में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में महाविद्यालय का पूरा परिसर राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण महाविद्यालय की एनसीसी तथा रोवर-रेंजर्स विंग द्वारा प्रस्तुत अनुशासित एवं गरिमामयी मार्चपास्ट रहा। लेफ्टिनेंट डॉ. अनिल यादव के नेतृत्व में कैडेट्स एवं रोवर-रेंजर्स ने तिरंगे को मार्चपास्ट करते हुए सलामी दी। कदम से कदम मिलाकर निकली परेड ने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रभावी संदेश दिया। 

परेड निरीक्षण करते हुए परेड के नाम अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह ने राज्यपाल महोदय के संदेश को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों तथा महाविद्यालय की सभी इकाइयों से राष्ट्र के प्रति अपने नागरिक दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होने का अवसर भी है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच ही राष्ट्र के भविष्य को नई दिशा प्रदान कर सकती है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिकता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि देश के प्रति सच्ची श्रद्धा तभी सार्थक होगी, जब हम अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ योगदान दें। समारोह में अकादमिक डीन प्रोफ़ेसर चिरंजी लाल परिहार, रोवर-रेंजर्स प्रभारी प्रोफ़ेसर मानप्रकाश, डॉ. अनीता ज्याणी, खेल अधिकारी डॉ. रामेश्वर लाल मीणा, एनएसएस अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र मीणा, डॉ. राजेन्द्र गोलाड़ा सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक सहभागिता और उत्सवधर्मिता के साथ मनाया। कार्यक्रम का सफल संयोजन व संचालन डॉ. शिखा पाटनी ने किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments