वार्षिक ध्वजारोहण एवं नागरिक अधिकार जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नागरिक अधिकार संस्था, राजस्थान का वार्षिक ध्वजारोहण एवं नागरिक अधिकार जागरूकता कार्यक्रम स्वर्णपथ रिज़ॉर्ट गार्डन, मानसरोवर, जयपुर में अत्यंत गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम संस्था द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान एवं कानून के प्रति जागरूक करना है। 

कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैनी, महासचिव डॉ. नरेंद्र, B. L. कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन टाक सहित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी साथियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता एवं जागरूकता पहुँचाने के लिए महत्वपूर्ण विचार एवं निर्णय साझा किए।

प्रमुख निर्णय एवं आगामी कार्ययोजना :- 

नए साथियों का परिचय एवं सदस्यता विस्तार — समाज के जागरूक, सेवाभावी एवं जिम्मेदार नागरिकों को संस्था से जोड़ना।

जयपुर के प्रत्येक वार्ड में संगठन का विस्तार — प्रत्येक वार्ड से कम से कम 2 सक्रिय सदस्यों को संस्था से जोड़कर मजबूत नेटवर्क तैयार करना।

हॉस्पिटल में छूट की सुविधा — संस्था से जुड़े सदस्यों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अस्पतालों में उपचार संबंधी छूट एवं सहयोग की व्यवस्था हेतु प्रयास करना।

ब्लड डोनेशन एवं ब्लड इमरजेंसी नेटवर्क — जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं का मजबूत नेटवर्क तैयार करना।

नागरिक अधिकार जागरूकता अभियान — आम नागरिकों को उनके अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों, सरकारी योजनाओं, कानूनी सहायता एवं शिकायत निवारण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना।

जरूरतमंद नागरिकों की सहायता — आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं अधिकारों से वंचित लोगों को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास।

सामाजिक समरसता एवं समानता — जाति, वर्ग, भाषा अथवा किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर सभी नागरिकों के सम्मान एवं समान अधिकार के लिए कार्य करना।

दिवाली स्नेह मिलन समारोह - दीपावली के पश्चात आने वाले प्रथम रविवार को संस्था द्वारा दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के सभी साथियों, पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा तथा वर्षभर किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments