एम्स नागपुर पैरामेडिकल रेडियोलॉजी में चयन होने पर गोविंद मेघवाल का हुआ भव्य सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) जय हिंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एंड लाइब्रेरी, सुखेर, उदयपुर में एम्स नागपुर के पैरामेडिकल रेडियोलॉजी पाठ्यक्रम में चयन होने पर गोविंद मेघवाल के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप मेघवाल, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, उदयपुर रहे। इस अवसर पर अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने गोविंद मेघवाल को पगड़ी पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनके चयन पर शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान गोविंद मेघवाल ने अपने संघर्ष एवं सफलता की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया तथा उपस्थित युवाओं को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

मुख्य अतिथि प्रदीप मेघवाल ने कहा कि जीवन में सुख-दुःख और संघर्ष आते रहते हैं। हमें परिस्थितियों से घबराने के बजाय संघर्ष करते हुए अच्छे मार्गदर्शन के साथ निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन सफलता की कुंजी हैं।

इस अवसर पर जितेंद्र मेघवाल, अंबालाल मेघवाल, श्याम सिंह रावत, हेमेंद्र शर्मा, श्वेता गुप्ता सहित गणमान्यजन एवं उपस्थितजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मेघवाल ने किया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने गोविंद मेघवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments