कावड़ यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर किया कावड़ियों का स्वागत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पवित्र श्रावण मास के पावन एवं पुण्य अवसर पर सोमवार को मालेश्वर धाम, महारकलाँ (चौमूँ) में 'बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ' द्वारा दिव्य एवं भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं अलौकिक यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सहभागिता निभाई तथा कावड़ उठाकर शिवभक्ति का संदेश दिया।


​कावड़ यात्रा के चौमूँ पहुँचने पर सुभाष सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में अमरनाथ कावड़िया संघ का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कावड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था की तथा उन पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

​इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा, "जब भक्ति और अगाध आस्था से ओतप्रोत इस अलौकिक यात्रा में कांवड़ को अपने कांधे पर धारण किया, तो हृदय असीम आनंद और शिव-भक्ति के रस से आप्लावित हो उठा। 'बोल बम' के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। मैं देवाधिदेव भगवान महादेव से यही प्रार्थना करता हूँ कि वे हम सभी पर अपनी अनुकम्पा, कृपा और आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।" उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं बड़ी संख्या में पधारे सभी श्रद्धालुजनों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

 इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत, ​भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, ​पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, ​पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, ​नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, ​पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, मुकेश सैनी, रमेश कुमावत, राजेश चोपड़ा, कैलाश तिवाड़ी, हजारी लाल शर्मा, बाबूलाल यादव, मोहन जलुथरिया, ओमप्रकाश कुमावत, धर्मेन्द्र बंजारा, विनोद गोदारा, अंकित गरेड, अजीत बारावल, हनुमान बागड़ा, गजेंद्र यादव, महेश सेरावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय शिवभक्त एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments