बाबा अमरनाथ कावड़ यात्रा में तकनीकी कारणों से नहीं हो सकी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा: रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर चौमूं में आयोजित बाबा अमरनाथ कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर प्रस्तावित हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा के निरस्त होने की स्थिति को स्पष्ट किया है।


रामलाल शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति पूर्ण थी | जिला कलेक्टरेट एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जयपुर द्वारा 17 अगस्त 2026 को ही कावड़ यात्रा के मार्ग (एवन पैड चौमू से सामोद पुलिया, चौमूं मार्केट, थाना मोड़ से रावण गेट) पर बिना लैंडिंग किए सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा (Flower Drop) की आवश्यक प्रशासनिक एवं सशर्त अनुमति प्रदान कर दी गई थी।

​तकनीकी खराबी बनी मुख्य कारण:- 

सेवा प्रदाता कंपनी 'एवन हेलीकॉप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड' (Aone Helicopters Pvt. Ltd.) द्वारा 17 अगस्त 2026 को प्राप्त पत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि हेलीकॉप्टर में अंतिम समय पर अचानक (अनपेक्षित) तकनीकी खराबी (Technical Issue) आ गई।

विमानन सुरक्षा मानकों (Aviation Safety Requirements) और यात्रियों, क्रू सदस्यों एवं कांवड़ यात्रियों/आमजन की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कंपनी ने हेलीकॉप्टर के संचालन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया।

​रामलाल शर्मा ने कहा कि "यद्यपि प्रशासनिक तैयारियां और स्वीकृतियां पूरी थीं, परंतु सुरक्षा कारणों एवं तकनीकी खामियों के चलते हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। श्रद्धालुओं को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है, परंतु सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जा सकता था।" ​उन्होंने कावड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों, आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों का यात्रा के भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments