चौमूं में भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को सुदृढ़ करने तथा संगठनात्मक रणनीति को गति देने हेतु आज चौमूं के खादी बाग रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


​बैठक में भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा तथा चुनाव प्रभारी सुमन शर्मा ने संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और चुनावी रणनीति के तहत कार्यों का बंटवारा किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि "आगामी नगर परिषद चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती और योजनाबद्ध रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। इस बार प्रत्येक वार्ड में केवल जिताऊ और समर्पित उम्मीदवार को ही पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत के बल पर हम निश्चित रूप से चौमूं नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाएंगे।"

नगर परिषद चुनाव प्रभारी सुमन शर्मा ने बताया कि वार्डों में नियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारियों ने अपना कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट सौंप दी है। अब प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रत्याशियों के पैनल तैयार कर पार्टी कार्यालय भेजे जाएंगे, जिसके बाद प्रदेश चुनाव समिति बैठकर अंतिम प्रत्याशी का चयन करेगी। उन्होंने जानकारी दी कि मदनलाल अग्रवाल को चुनाव संचालन समिति का संयोजक बनाया गया है, जो पूरे चुनाव की मॉनिटरिंग का कार्य संभालेंगे।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, नानूराम सैनी, कालूराम जाट, मुकेश सैनी, मातादीन अग्रवाल, हजारी लाल शर्मा, प्रहलाद टेलर, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमावत, एन.आर. यादव, महावीर सिंह, रूपकिशोर शर्मा, सुमन सैनी, वंदना दीक्षित, नेमीचंद बुनकर, महेश मीणा, अरविंद राव, सत्यनारायण पारीक, राजेंद्र पाटनी अभिषेक सौरेला, राहुल बिवाल, मुकेश जिंदल, मनीष बजाज सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, उक्त जानकारी चुनाव मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमावत ने दी।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments