विराटनगर में कस्टम हायरिंग सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ, अब उचित एवं किफायती किराये पर मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

विराटनगर (संस्कार सृजन) विराटनगर में लोवेनमिटावा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा स्थापित कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र एवं उपकरण उचित एवं किफायती किराये पर उपलब्ध कराकर खेती की लागत कम करना, समय की बचत करना तथा कृषि कार्यों को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाना है।

कस्टम हायरिंग सेंटर का उद्घाटन याद राम गुर्जर, कृषि अधिकारी, गिरधारी लाल गुर्जर, कृषि अधिकारी, महेश कुमार राव, सहायक कृषि अधिकारी (सौठाना), वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक, आत्माराम चौधरी,(पापड़ा),नबकिसान (नाबार्ड) से ऋषभ तथा कंपनी की निदेशक रेखा सैनी के संयुक्त तत्वावधान में फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर याद राम गुर्जर द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर में उपलब्ध विभिन्न कृषि यंत्रों का विस्तृत निरीक्षण एवं जांच-पड़ताल की गई। साथ ही, उपलब्ध कृषि यंत्रों की सूची को राज्य किसान पोर्टल पर अपलोड किया गया। इससे क्षेत्र के किसानों को केंद्र पर उपलब्ध कृषि उपकरणों एवं सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी। 

किसानों के लिए बड़ी राहत कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया गया कि वर्तमान समय में आधुनिक कृषि यंत्रों की कीमत काफी अधिक होने के कारण छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए प्रत्येक कृषि उपकरण खरीदना संभव नहीं है। ऐसे में कस्टम हायरिंग सेंटर किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आधुनिक कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केंद्र के माध्यम से किसानों को महंगे कृषि यंत्र खरीदने के बजाय आवश्यकता के अनुसार किराये पर लेने की सुविधा मिलेगी। इससे खेती की लागत, श्रम खर्च और समय में कमी आएगी तथा किसान आधुनिक कृषि तकनीक का लाभ आसानी से उठा सकेंगे |

लोवेनमिटावा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किसानों को कृषि यंत्र उचित एवं किफायती किराये पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य केवल कृषि यंत्र उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि किसानों को समय पर कृषि कार्य पूरा करने और उत्पादन लागत कम करने में सहयोग प्रदान करना है।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे किसानों को दूर-दराज क्षेत्रों से मशीनें किराये पर लेने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में पापड़ा एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान भाई, कंपनी के सदस्य, निदेशक मंडल के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। किसानों ने कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना को क्षेत्र के लिए कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल बताया। यह केंद्र किसानों की उत्पादन लागत कम करने, कृषि कार्यों में दक्षता बढ़ाने, आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच बढ़ाने तथा किसानों की आय में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

जिस भी किसान भाई को कृषि कार्य के लिए आधुनिक कृषि यंत्र किफायती एवं उचित किराये पर चाहिए, वे नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC)

लोवेनमिटावा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड

स्थान: पापड़ा, विराटनगर, कोटपूतली-बहरोड़, राजस्थान

संपर्क नंबर: 8104872374

किसानों की लागत घटे, आधुनिक तकनीक खेत तक पहुंचे—यही कस्टम हायरिंग सेंटर का उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कृषि अधिकारियों, नाबकिसान प्रतिनिधि, किसानों, कंपनी के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो सॉफ़्टवेयर

वीडियो सॉफ़्टवेयर


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

टीवी और वीडियो

Post a Comment

0 Comments