बजाज नगर में मेधावी छात्रों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) बजाज नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक -1 के शैक्षिक सत्र 2025- 26 के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। 

इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और चेक प्रदान किए गए जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया अथवा विभिन्न विषयों में 100% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा जिन छात्र व छात्राओं ने खेल-कूद में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय व देश का नाम रोशन किया, उन्हें भी सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि डॉ. राज कुमार शर्मा ने छात्रों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और चेक वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी मेहनत का परिणाम है और उन्हें भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा। 

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक -1 के वर्तमान प्राचार्य अरविंद कुमार ने विद्यालय की एलुमिनाई द्वारा शुरू की गयी इस मुहिम के तृतीय वर्ष पूर्ण करने पर हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन अन्य छात्र व छात्राओं को भी अधिक से अधिक अंक लाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 

कार्यक्रम की संयोजिका ममता सुराना ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में कुल 20 से अधिक पुरस्कार दिये गए।  इस मौके पर एलुमिनाई की अध्यक्षा पूनम खंगारोत व सेक्रेटरी विपिन सांघी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न बैचों से आए एलुमिनाई ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई। 

कार्यक्रम के अंत में एलुमिनाई के उपधायक्ष त्रिभुवन सिंह राणावत ने धन्यवाद ज्ञपित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के सम्मान छात्रों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन और लक्ष्य की महत्वपूर्णता पर भी बल दिया। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैफाली सोंधी मेंदीरत्ता ने किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों व उनके साथ आए अभिववकों ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो सॉफ़्टवेयर

वीडियो सॉफ़्टवेयर


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

टीवी और वीडियो

Post a Comment

0 Comments