समाज सेवा ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य: डॉ. दौलत राम माल्या

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रख्यात वास्तुकार, समाजसेवी एवं समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दौलतराम माल्या ने कहा कि जीवन की वास्तविक सफलता व्यक्तिगत उपलब्धियों से नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने से मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए धन से अधिक सेवा-भाव और संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है।

बॉक्स एफएम पर प्रसारित विशेष साक्षात्कार में डॉ. माल्या ने अपने जीवन के संघर्ष, सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनका जन्म जयपुर के निकट एक साधारण ग्रामीण परिवार में हुआ। संत निरंकारी मिशन से जुड़े पारिवारिक वातावरण से उन्हें बचपन से ही सेवा और मानवता के संस्कार मिले। आर्थिक कठिनाइयों के बीच पढ़ाई के दौरान उन्होंने ईंट-भट्टों पर भी काम किया, लेकिन परिस्थितियों के आगे कभी हार नहीं मानी।

उन्होंने बताया कि संघर्षों ने ही उन्हें समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। इसी उद्देश्य से उन्होंने समर्पण संस्था की स्थापना की, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, वस्त्र बैंक, राशन सहायता, चिकित्सा सहयोग और आपदा राहत जैसे अनेक क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है।

डॉ. माल्या ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का उद्देश्य पहचानना चाहिए। उन्होंने जापानी अवधारणा 'इकिगाई' का उल्लेख करते हुए कहा कि जब व्यक्ति अपने उद्देश्य के साथ कार्य करता है, तभी जीवन सार्थक बनता है।

वास्तुकला पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि केवल भवन बनाना पर्याप्त नहीं है। उसमें अपनापन, प्रेम और मानवीय संवेदनाएं हों, तभी वह मकान से घर बनता है। उन्होंने कहा कि वास्तुशास्त्र का अपना महत्व है, लेकिन सकारात्मक सोच और जीवन की परिस्थितियों को स्वीकार करने की क्षमता अधिक महत्वपूर्ण है।

साक्षात्कार में उन्होंने समर्पण संस्था की महत्वाकांक्षी परियोजना 'दादा-पोता निवास' की भी जानकारी दी। इस परियोजना के तहत अनाथ बच्चों और अकेले रह रहे बुजुर्गों को एक ही परिसर में रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पुस्तकालय, वाचनालय, प्रशिक्षण केंद्र तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि युवा आधुनिक तकनीकों के साथ आगे बढ़ सकें, उन्होंने बताया कि संस्था की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है। संस्था को मिलने वाले प्रत्येक दान और उसके उपयोग का पूरा विवरण सदस्यों के साथ साझा किया जाता है, जिससे लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

शिक्षा सहायता कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ. माल्या ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान के विभिन्न जिलों से चयनित 108 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को करीब सात लाख रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव उनकी शिक्षा में बाधा न बने।

युवाओं से उन्होंने सामाजिक कार्यों और स्वयंसेवा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज सेवा केवल दूसरों की मदद का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी रास्ता है।

इस अवसर पर बॉक्स एफएम के सीईओ मुकुल गोस्वामी ने डॉ. दौलतराम माल्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। वहीं डॉ. माल्या ने बॉक्स एफएम की पूरी टीम, विशेष रूप से आरजे रविन्द्र, आरजे हिमांशु,आरजे शीरीन और आरजे ईशी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और जनजागरूकता फैलाने में बॉक्स एफ एम डिजिटल रेडियो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments