बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने फतहसागर की पाल पर 126 सूर्यनमस्कार कर सभी को किया रोमांचित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, पतंजलि योग समिति उदयपुर, सुकृपा फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य सेतु के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विश्व विख्यात फतहसागर की पाल पर आयोजित निःशुल्क 126 सूर्यनमस्कार महाआयोजन में 7 वर्षीय बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने मंच से 126 सूर्यनमस्कार चक्रों का प्रदर्शन कर उपस्थित हजारों योग प्रेमियों को रोमांचित कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

अल्पायु में ही योग के प्रति इस समर्पण को देखकर मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) वार सिंह ने उत्साहवर्धन करते हुए बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा को गोद में उठाकर सम्मानित किया एवं भूरी-भूरी प्रशंसा की।

बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा को मंच पर उत्कृष्ट योग सेवा हेतु मुख्य अतिथि पूर्व एडीएम (शहर) वार सिंह, सहायक निदेशक आयुर्वेद व नोडल अधिकारी डॉ. भानुकुमार जैन, सहायक नोडल अधिकारी व वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य शोभालाल औदीच्य, आयुर्वेद चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. विष्णु बंशीवाल, इंडियन योगा एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, सुकृपा फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णा पालीवाल, पतंजलि योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पाठक व समिति के योग समन्वयक योगी अशोक जैन, स्वास्थ्य सेतु के वरिष्ठ योगाचार्य पूरण सिंह राठौड़ आदि द्वारा उपरणा, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हाल ही में 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर भण्डारी दर्शक मण्डप, गांधी ग्राउण्ड, उदयपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी नन्हे बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा को मंच से उत्कृष्ट योग सेवा प्रदान करने पर माननीय जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी (कैबिनेट मंत्री) सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया था।

अल्पायु में ही योग के प्रति समर्पण और हजारों साधकों के समक्ष मंच से योगाभ्यास कर नन्हे बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने उदयपुर का गौरव बढ़ाया है। यह सम्मान सम्पूर्ण उदयपुर के लिए गर्व का विषय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहरवासियों में हर्ष का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा, योगाचार्य दंपती मनिता शर्मा एवं जिग्नेश शर्मा के सुपुत्र हैं तथा सेंट्रल एकेडमी विद्यालय, हिरण मगरी सेक्टर 5 में कक्षा-2 के विद्यार्थी हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments