वीर हनुमान सामोद में निभाई गई सनातन परंपरा, जगद्गुरु अवध बिहारी देवाचार्य महाराज ने दिए आध्यात्मिक संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय सनातन परंपरा के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चौमूं क्षेत्र एवं इसके प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गुरु भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री वीर हनुमान सामोद (पर्वत) पर सनातन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार गुरु महोत्सव अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

महोत्सव का शुभारंभ धाम के महंत जगद्गुरु अवध बिहारी देवाचार्य महाराज के सानिध्य में हुआ। महाराज ने सर्वप्रथम अपने गुरु संत गंगा दास जी महाराज की चरण पादुकाओं का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंचे गुरुभक्तों ने गुरुदेव के तिलक लगाकर, कलाई पर मोली बांधी और श्रीफल, वस्त्र, फल, फूल एवं मिठाई अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सत्संग एवं गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए जगद्गुरु अवध बिहारी देवाचार्य महाराज ने कहा— "गुरु शब्द में संपूर्ण ब्रह्मांड से भी बढ़कर शक्ति छिपी है। आत्मा के अंतर्ज्ञान और शक्ति के भंडार का साक्षात्कार गुरु के बिना संभव नहीं है। 

गुरु के बिना जीवन बिना नमक के आटे की रोटी के समान है। वर्तमान समय में आध्यात्मिक ज्ञान और निरंतर गुरु सेवा से ही प्रभु की प्राप्ति संभव है।" उन्होंने आगे संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को विद्या और दान का विस्तार करना चाहिए तथा स्त्री, भोजन और धन में संतोष रखना चाहिए।

महोत्सव के दौरान अवराह महामंगल आरती, गुरु चरण पादुका पूजन, गुरु जाप, गुरु मंत्र एवं गुरु स्तुति के साथ गुरु महिमा की विशेष आरती उतारी गई। इस पावन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों नर-नारियों ने कतारबद्ध होकर प्रसादी ग्रहण की। जयकारों से संपूर्ण सामोद पर्वत क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा।

सामोद धाम के अलावा चौमूं क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय मंदिरों, विद्यालयों एवं आश्रमों में भी गुरु पूर्णिमा पर भजन-कीर्तन, मनमोहक झांकियों और गुरु वंदन कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

रिपोर्ट - बाबू लाल भंडारी 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments