पचपदरा रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 राजस्थान की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाड़मेर के पचपदरा में आयोजित भव्य समारोह में रिफाइनरी राष्ट्र समर्पण एवं विभिन्न ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का चौमूं विधानसभा क्षेत्र में सीधा प्रसारण देखा गया। क्षेत्र के उदयपुरिया मोड स्थित UEM यूनिवर्सिटी और नगर परिषद परिसर चौमूं में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री का ओजस्वी संबोधन सुना।


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के साथ ही चौमूं में उपखंड स्तरीय 'ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला उत्सव-2026' का भी आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी आशीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव के दौरान पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने उपखंड के 358 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। युवाओं और उनके परिजनों ने इस पारदर्शी और त्वरित भर्ती प्रक्रिया के लिए राज्य व केंद्र सरकार का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

​रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 बदलेंगे प्रदेश की तस्वीर

​कार्यक्रम के दौरान पचपदरा रिफाइनरी के राष्ट्र समर्पण और जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना के शिलान्यास को राजस्थान के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया।

​प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में विकास कार्यों को एक नई और अभूतपूर्व गति मिल रही है। पचपदरा रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 जैसी विशाल परियोजनाएं न केवल प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देंगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नए अवसर भी सृजित करेंगी। ये परियोजनाएं आने वाले समय में प्रदेश के समग्र विकास में रीढ़ की हड्डी साबित होंगी।

​प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ केंद्र सरकार की नीतियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया।

​इस गरिमामयी अवसर पर उपखंड अधिकारी आशीष शर्मा, तहसीलदार विजयपाल विश्नोई, नायब सुरेश देवत, सीबीईओ कृपानिधि शर्मा, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया, पूर्व प्रधान महेश मीणा, पूर्व चेयरमैन आशीष दुसाद, पूर्व चेयरमैन नानूराम सैनी, समाजसेवी मुकेश सैनी, भाजपा नेता अरविंद यादव, बनवारी शर्मा, गोपाल डेनवाल, नाथूराम जाट, अंग्रेज यादव, सांवरमल यादव सहित क्षेत्र के अनेक प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments