मालवीय मिशन जयपुर द्वारा गीता व्याख्यान माला का भव्य आयोजन सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) महामना मालवीय मिशन, जयपुर द्वारा माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानसरोवर, जयपुर मैं, “गीता की दृष्टि मैं- जीवन की सफलता व सार्थकता”, जैसे जनोपयोगी विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान, दिल्ली से पधारे अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध गीता चिंतक एवंम मुख्य वक्ता कृष्ण कांत महाराज द्वारा दिया गया।


कृष्ण कांत महाराज ने बड़े रोचक उद्धारण देते हुए बताया की गीता जीवन को सफल बनाने के लिए, मुख्यतः,  हमें चार उपदेश देती है ; पहला- दूसरे की बात ध्यानपूर्वक सुनो और तदुपरांत ही उचित निर्णय लो । दूसरा- कोई भी निर्णय, दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही लो । तीसरा- कोई भी निर्णय, मोह अथवा भावना से उत्प्रेरित होकर मत लो ।चौथा- हमारी भारतीय संस्कृति “संबंध” प्रधान है, "साधन" प्रधान नहीं । इसलिए जो भी निर्णय लो अपने संबंधों को प्रधानता देते हुए लो। महाराज के लगभग डेढ़ घंटे के उद्बोधन ने उपस्थित विशाल जनसमूह को अपनी उन्मत शैली से भाव विभोर कर दिया। 

इससे पूर्व मिशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने महराज जी एवं दिल्ली व जयपुर से पधारे सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया और इस पावन आयोजन में सम्मिलित होने के लिए सबको धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से मालवीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि शंकर सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री वेद प्रकाश , दिल्ली से पधारीं अर्चना गुप्ता (महासचिव, दिल्ली इकाई) एवं मीरा सक्सेना तथा दिल्ली मुख्यालय के रोहित सिंन्हा, अनिमेष सक्सेना एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों को भी धन्यवाद दिया, जिनकी प्रेरणा व सहयोग से, इस व्याख्यान का आयोजन किया गया है ।

अर्चना गुप्ता ने अपने उद्बोधन में, मालवीय मिशन जयपुर को, इतने अल्प समय मैं इस भव्य आयोजन को आयोजित करने के लिए, उनकी प्रशंसा की एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया के जयपुर के बाद यह आयोजन आगरा व लखनऊ मैं भी किया जा रहा है।

मालवीय मिशन जयपुर के संस्थापक अध्यक्ष के के पाराशर ने कृष्ण कांत महाराज का संक्षिप्त परिचय, उपस्थित जनसमूह को दिया। अर्चना गुप्ता ने मालवीय मिशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित “मिशन सन्देश,” (अप्रैल-जून 2026) का विमोचन, मुख्य वक्ता तथा अन्य अतिथियों द्वारा करवाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन करके,वंदे मातरम एवं बी एच यू ,कुलगीत  के साथ सम्पन्न किया गया। 

कार्यक्रम के अंत में मिशन के महामंत्री गिरधर गुप्ता ने महाराज व सभी सम्मानित अतिथियों एवं संस्थानों का, जिन्होंने प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप मे, कार्यक्रम को सफल बनाने मैं सहयोग दिया, को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन,राष्ट्र गान बजाकर किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने “भोजन प्रसादी“ ग्रहण की ।

रिपोर्ट : आशा पटेल 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments