नायाब मिधा ने कहानियों, कविताओं और भावनाओं से रच दी अविस्मरणीय शाम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

बेंगलुरु (संस्कार सृजन) राजस्थान परिषद, बेंगलुरु द्वारा आयोजित “समथिंग नायाब” कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान ज्योति ऑडिटोरियम में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र, दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। परिषद अध्यक्ष संजय बैद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सहयोग, संतुलन, सौहार्द , समन्वय, संगठन एवं संस्कार को आधार बनाकर समाज में एकता, सेवा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को निरंतर सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ते है। सांस्कृतिक समिति चेयरमैन राकेश छाजेड़ ने समथिंग नायाब कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और आगामी डांडिया कार्यक्रम की जानकारी दी ।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं स्टोरीटेलर नायाब मिधा रहीं। उन्होंने अपनी भावपूर्ण कविताओं, जीवन से जुड़े अनुभवों एवं प्रेरणादायी कथाओं के माध्यम से श्रोताओं को हँसाया, भावुक किया और आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। लगभग 100 मिनट तक पूरा सभागार उनकी प्रस्तुति में मंत्रमुग्ध रहा। कई अवसरों पर तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम अपने शीर्षक “Something नायाब” के अनुरूप प्रत्येक दर्शक के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। नायाब के साथ अर्जनदेव सिंह ने जुगलबंदी से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजित लकी ड्रा परिषद के परामर्शक हाथीमल बैद एवं प्रदीप हीरावत द्वारा किया गया, जिसमें दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगियों एवं प्रायोजकों का सम्मान भी किया गया। मुख्य प्रायोजक के रूप में सुनील कुमार-सारिका, ऋत्विक–चांदनी नाहटा परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सह-प्रायोजक के रूप में अनिल कुमार एवं सहर्ष सुराणा परिवार तथा ताराचंद, मुन्नीचंद, अमित, अश्विन, अभिषेक, अनुराग धारिवाल परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के उपहार के रूप में वराह श्री ज्वेल्स विक्रम ऋतु श्रीमाल का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

इस भव्य आयोजन की सफलता में परिषद की आयोजन समिति एवं कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा। उपाध्यक्ष पन्नालाल लूनिया, सहमंत्री तरुण पटावरी, संगठन मंत्री राजेश छाजेड़ कोषाध्यक्ष पंकज बैद, पूर्व अध्यक्ष सुशील चोरड़िया, बालचंद चिंडालिया, राजेश भंसाली, जय पटावरी, नरेश बांठिया, आलोक कुण्डलिया, देवेंद्र नाहटा, राजेंद्र बैद, महिला विंग से मीनाक्षी जैन, भानुप्रिया दुगड़ सहित अनेक सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन कार्यक्रम चेयरमैन दिनेश मरोठी ने किया, जबकि आभार ज्ञापन मंत्री रजत बैद ने देते हुए कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी प्रायोजकों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा उपस्थित दर्शकों को देते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments