महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना नया सवेरा लाइफकेयर फाउंडेशन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) समाज में महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नया सवेरा लाइफकेयर फाउंडेशन द्वारा नांगल पुलिया, लक्ष्मण रेखा, वर्धमान होराइजन के सामने स्थित संस्था परिसर में भव्य महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रीता अरोड़ा रहीं। समारोह में समाज सेवा, शिक्षा, परिवार निर्माण एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान कर उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर हंस देवी, पूनम शर्मा, डॉ. लक्ष्मी कुमावत, कांता देवी, ममता, सरोज कांवरिया एवं बबिता देवी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रीता अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान ही एक सशक्त एवं संस्कारित समाज की पहचान है। उन्होंने सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायी महिलाएं समाज के लिए आदर्श हैं और नई पीढ़ी को सेवा, संस्कार एवं समर्पण का संदेश देती हैं।

इस अवसर पर नया सवेरा लाइफकेयर फाउंडेशन के प्रमुख हरलाल बुनकर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सम्मान समारोह आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, समानता, महिला सशक्तिकरण और मानवता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद लोगों के सहयोग हेतु निरंतर जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक अमरचंद मार्क मयूर, रमेश खोरवाल, ओमजी यादव, मनीष शर्मा, सुरेंद्र भाटी, दिनेश खोरवाल, राजेंद्र सिंह, विपिन कुमार सोनी एवं बृजेश सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन प्रमुख हरलाल बुनकर ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि है और उनके सम्मान के लिए ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments