जयपुर शहर में अवैध गैस भण्डारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राज्य सरकार एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध भण्डारण, कालाबाजारी तथा अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए जयपुर शहर में जिला प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दल ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर एवं अन्य सामग्री जब्त की है।

जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि सतर्कता दल ने पुलिस थाना खोनागोरियान के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए देविका नगर, बंध्या रोड क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग की पुष्टि होने पर 45 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर तथा 4 बांसुरियां जब्त कीं। वहीं देविका नगर बदिया रोड़ पर ऑटो रिक्शा के माध्यम से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर मौके से 12 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए। इस प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में सतर्कता दल ने जोधपुर मिष्ठान भण्डार, झारखंड मोड़, खातीपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग की पुष्टि होने पर 9 घरेलू गैस सिलेंडर तथा एक रेगुलेटर सहित रबर पाइप जब्त किया।

उन्होंने बताया कि संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल 66 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर, 4 बांसुरियां तथा एक रेगुलेटर सहित रबर पाइप जब्त किए गए हैं। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध रिफिलिंग, गैस भण्डारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा संचालित "ऑपरेशन प्रवर्तन" अभियान निरंतर जारी है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग, भण्डारण, कालाबाजारी अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments