विद्याधर नगर में कम प्रेशर से पेयजल आपूर्ति होने से नागरिक परेशान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर धाभाई ने बताया कि विद्याधर नगर के सेक्टर-4 के निवासी लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जहां पहले प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय नियमित जलापूर्ति होती थी, वहीं पिछले दो वर्षों से बिना किसी सार्वजनिक सूचना या कारण बताए शाम की पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके साथ ही सुबह होने वाली जलापूर्ति भी बेहद कम प्रेशर से की जा रही है, जिससे अधिकांश घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।


इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर धाभाई ने बताया कि सहायक अभियंता को पीने की पानी की एक मिनरल वाटर की बोतल भेंट की गई और खाली मटकों में पानी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। कई निवासियों ने हाथों में पोस्टर ले रहे थे जिस पर "जल संकट दूर करो, जनता को राहत दो!"  जलदाय विभाग  को संदेश देने के लिए लिखा था। 

समाज सेवी रवि शंकर धाभाई ने आगे बताया कि सहायक अभियंता विद्याधर को इस विकट समस्या के बारे में एक शिकायत पत्र दिया गया जिसमें शिव कुमार गोयल, मूलचंद बुनकर, वीरमदेव सुरेला,  भूपेंद्र सिंह, भारी संख्या में क्षेत्र के निवासी इस प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित थे।

सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर धाभाई ने इस संबंध में राजस्थान सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि आखिर किस अधिकारी के आदेश से सेक्टर-4 में शाम की जलापूर्ति बंद की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जलदाय विभाग द्वारा भविष्य में जयपुर में 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की घोषणा की जा रही है, जबकि दूसरी ओर पहले से उपलब्ध शाम की जलापूर्ति भी बंद होना चिंताजनक है।

धाभाई ने कहा कि जलदाय विभाग के मंत्री, प्रमुख सचिव एवं सचिव द्वारा सभी अभियंताओं को जलापूर्ति के समय फील्ड में उपस्थित रहकर पानी की सप्लाई की निगरानी करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मांग की कि इन निर्देशों का सेक्टर-4 में भी प्रभावी पालन कराया जाए और जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध बूस्टर के उपयोग के कारण भी अंतिम छोर तक रहने वाले उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। इसलिए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता स्वयं फील्ड में उतरकर अवैध बूस्टरों के विरुद्ध अभियान चलाएं और उन्हें जब्त करें ।

धाभाई ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर सरकारी जलापूर्ति का अवैध रूप से उपयोग कर पानी के टैंकरों के माध्यम से पानी बेचा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे अवैध जल कारोबार करने वाले पानी माफियाओं के खिलाफ जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री, जलदाय विभाग के मंत्री तथा विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि सेक्टर-4 की जलापूर्ति व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, शाम की जलापूर्ति पुनः प्रारंभ की जाए, पानी का प्रेशर बढ़ाया जाए तथा संबंधित अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी कर उनकी पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही जारी आदेशों की प्रति उन्हें भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

धाभाई का कहना है कि पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक घर तक पर्याप्त मात्रा एवं उचित दबाव के साथ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि सरकार उनकी इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का शीघ्र समाधान करेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments