मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक - सफाई, सड़क के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास में कोई कसर नहीं रख रही है। लोककल्याण को एकमात्र ध्येय मानते हुए बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। उन्होंने जनसेवा के लिए अधिकारियों को समर्पित होकर तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में बेहतरीन सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में स्ट्रीट लाइट, सफाई उपकरणों एवं अमृत 2.0 से संबंधित कार्यों पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़क निर्माण एवं उन्नयन तथा सार्वजनिक स्थानों में सौन्दर्यकरण पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वीबी जी रामजी क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के विस्तार पर तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, डांग विकास कार्यक्रम, ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना, अटल ज्ञान केन्द्र एवं पीएम कुमुम योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ईमानदार कार्मिकों को पुरस्कृत करने एवं अकर्मण्य तथा भ्रष्ट कार्मिकों के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोककल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को धरातल पर उतारने एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए विभागों में रिक्त पदों को भरा जाए ताकि आमजन से जुड़े कार्यों में कोई रूकावट ना हो। 

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा एवं पंचायतीराज, स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, वित्त, ग्रामीण विकास विभागों सहित संबंधित उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments