दिव्यांग सांवर मल कुमावत को पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भेंट की स्कूटी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

गोविंदगढ़ / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सामाजिक सरोकार और अंत्योदय के संकल्प को चरितार्थ करते हुए एक और सराहनीय पहल की है। शर्मा ने भामाशाहों के सहयोग से गोविंदगढ़ के कालू का बास निवासी दिव्यांग सांवर मल कुमावत (पुत्र मदन लाल कुमावत) को स्कूटी भेंट कर उन्हें आत्मनिर्भरता का संबल प्रदान किया। इस अवसर पर स्थानीय नीट 2026 में चयनित 6 अभ्यर्थियों का भी सम्मान किया गया तथा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने चौथमल कुमावत का भी पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सम्मान किया।


​कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का कुमावत समाज के प्रबुद्धजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। इसके पश्चात पूर्व विधायक व अतिथियों ने दिव्यांग सांवर मल कुमावत का आत्मीय स्वागत कर उन्हें स्कूटी की चाबी सौंपी।

​इस अवसर पर रामलाल शर्मा ने कहा कि सांवर मल जी दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने और अपने रोजमर्रा के दैनिक कार्यों के लिए काफी असहनीय व संघर्षपूर्ण जीवन जीने को मजबूर थे। इस संबल से अब उनका जीवन सुगम हो सकेगा और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने दोहराया कि "नर सेवा ही नारायण सेवा" और अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वंचित, शोषित और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना तथा उनके जीवन को आसान बनाना ही हमारा मुख्य ध्येय है।

​स्कूटी मिलने पर भावुक हुए दिव्यांग सांवर मल कुमावत ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रामलाल शर्मा जी के कार्यालय में स्कूटी की सहायता के लिए आवेदन दिया था, जिस पर शर्मा जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की और आज उन्हें यह स्कूटी भेंट की गई है।

​इस अवसर पर पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल, श्याम लाल कुमावत वैद्य रघु शर्मा, शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष चौथमल कुमावत, सरपंच रमेश शर्मा, सीताराम कुमावत, पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमावत, जगदीश कुमावत, सुभाष कुमावत, दिनेश कुमावत, महेश बोहरा, विनय शर्मा, कैलाश कुमावत, सुरेश शर्मा, रामावतार राजोरिया, अमरीश जांगिड़, रणजीत सिंह, समुंदर सिंह, महावीर सिंह पालावत, तपेंद्र सिंह, रवीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, कुमावत समाज के प्रबुद्धजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने रामलाल शर्मा एवं भामाशाहों की इस संवेदनशील पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments