भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम चौमूं का पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) NEET परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, जोहार यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई तथा दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में नगर परिषद चौमूं से पुलिस थाना चौमूं तक पैदल मार्च निकाला गया।

मार्च के उपरांत राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसीपी चौमूं अंजू यादव को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उपरोक्त सभी मुद्दों पर निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा विद्यार्थियों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इस अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पूर्व जिला अध्यक्ष बबलू सालोदिया ने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया और विद्यार्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ, तो पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार देशभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में नरेंद्र तंवर, एडवोकेट गोपाल लाल, कुलदीप, कालीचरण वर्मा, रुपेश झिंगोनिया, कमलेश जिंगोनिया, रवि सैनी, विमल, राहुल वर्मा, शीतल मोहनपुरिया, सुरेश कुमार, राजकुमार बेनीवाल, हरीश धौलपुरिया, श्रवण कुलदीप, राजेंद्र कुमार कंसोटिया, नरेंद्र शेरशिया, सुरेश कुलदीप जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






Post a Comment

0 Comments