भोपावास मौत प्रकरण: मृतक के पुत्र को स्थानीय स्कूल में लगाया, पूर्व विधायक शर्मा की पहल पर जारी हुए आदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं विधानसभा क्षेत्र के भोपावास निवासी स्व. फूलचंद सेरावत जी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार ने बड़ी संवेदनशीलता दिखाई है। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के विशेष प्रयासों के बाद सरकार ने धरना दे रहे परिजनों की प्रमुख मांग को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।


रामलाल शर्मा ने बताया कि स्व. फूलचंद सेरावत जी की मृत्यु के बाद से ही पीड़ित परिवार गहरे संकट में है। परिजनों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें उनकी एक प्रमुख मांग मृतक के बेटे सुनील कुमार जाट (पावटा) की प्रतिनियुक्ति स्थानीय विद्यालय में करने की थी, ताकि परिवार को इस मुश्किल समय में संबल मिल सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने आज सचिवालय में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से भेंट की और पूरे विषय को विस्तार से उनके समक्ष रखा। शर्मा की पैरवी और पीड़ित परिवार की पीड़ा को देखते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार जाट की प्रतिनियुक्ति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपावास जयपुर में करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

​संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है सरकार: रामलाल शर्मा

इस त्वरित और संवेदनशील निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा, " मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि राज्य का कोई भी नागरिक संकट में अकेला न रहे। हम हर मोड़ पर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।"

साथ ही पूर्व विधायक शर्मा ने संकट के इस समय में त्वरित निर्णय लेकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments