राजस्थानी सिनेमा रॉयलवुड में नया अध्याय, 23 अगस्त से राजमंदिर में शुरू होगी ग्रुप रिलीज़ की अनूठी पहल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थानी सिनेमा के उत्थान, प्रचार-प्रसार और सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए एक ऐतिहासिक व प्रयोगात्मक पहल की जा रही है। आगामी 23 अगस्त 2026 से जयपुर के प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमा हाल में प्रत्येक रविवार को राजस्थानी फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। यह सभी फिल्में 'ग्रुप रिलीज़' (Group Release) कांसेप्ट के अंतर्गत दिखाई जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार, इस नवाचार के तहत 23 अगस्त से 27 दिसंबर 2026 के बीच ग्रुप रिलीज़ के पहले चरण में कुल 12 नई-पुरानी राजस्थानी फ़िल्में प्रदर्शित होंगी। ये शो हर रविवार सुबह 9:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन एन.के. मित्तल & एल.एस. फिल्म्स (NK Mittal & LS Films) और रेखा परिहार डांस एंड म्यूजिकल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

लेखक व निर्देशक लखविंदर सिंह ने बताया कि ग्रुप रिलीज़ के माध्यम से नए और पुराने निर्माता-निर्देशकों को अपनी फिल्में रिलीज़ करने का एक साझा मंच मिल रहा है। इस संबंध में एक सेमिनार आयोजित कर प्रदेश के सभी फिल्मकारों से विस्तृत चर्चा की गई थी, जिस पर सभी ने इस विचारधारा की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

निर्माता नंद किशोर मित्तल ने इसे राजस्थानी सिनेमा (रॉयलवुड) के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि सभी निर्माता-निर्देशक एक ही मंच पर आकर सामूहिक रूप से एक-दूसरे की फिल्मों को अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुँचाने का संयुक्त प्रयास करेंगे, जो रॉयलवुड के व्यावसायिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

निर्मात्री रेखा परिहार ने कहा कि आपसी मतभेदों के कारण बिखरे राजस्थानी सिनेमा को संगठित करने के लिए यह नवाचार एक आदर्श पहल है। जिस प्रकार देश का अन्य क्षेत्रीय सिनेमा प्रगति कर रहा है, यह कॉन्सेप्ट राजस्थानी सिनेमा को भी मजबूती से स्थापित करने में मदद करेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments