विशाल कावड़ यात्रा को लेकर दिया गणेश निमंत्रण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ, चौमूं नगर द्वारा आगामी 16 एवं 17 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशाल कावड़ यात्रा के शुभारंभ की तैयारियों के अंतर्गत रविवार को गणेश निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत अग्रेश्वर महादेव मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला, चौपड़, चौमूं में भगवान शिव के पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गढ़ गणेश मंदिर पहुँचे, जहाँ प्रथम पूज्य गणेशजी को विधि-विधान से निमंत्रण (पीले चावल) अर्पित कर आगामी कावड़ यात्रा के सफल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर गढ़ गणेश मंदिर परिसर में आगामी 16 एवं 17 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशाल कांवड़ यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया।

पोस्टर का विमोचन पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, पारीक समाज अध्यक्ष रामकिशोर पारीक,सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, प्रदेश कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अभिषेक सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, विहिप जितेंद्र बिजावत, विद्या भारती के राजेंद्र अग्रवाल, महेश सैनी, माली समाज निर्माण समिति अध्यक्ष जयनारायण चंदेल , पूर्व अध्यक्ष घीसालाल तंवर, बनवारीलाल भात्रा, गजानंद मेठी, बाबूलाल कुमावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल बिसनालिया, निर्वतमान पार्षद राधिका सैनी, अनिता कुमावत, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छीतरमल जलूथरिया, टू व्हीलर अध्यक्ष जितेन्द्र सैनी, आलोक जांगीड़, यश सैन, मेहुल अग्रवाल, मनोज बागोरिया सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए आगामी कावड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा अधिक से अधिक शिवभक्तों से यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ की मातृ शक्ति के साथ समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव एवं बाबा बर्फानी से यात्रा के सफल, मंगलमय एवं निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments