नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का 128 लोगों ने उठाया लाभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आर. एन. नोवाल फाउंडेशन की नवीन इकाई 'नोवाल नेचर केयर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, गदड़ी बधाल' के तत्वावधान में रविवार को अग्रवाल धर्मशाला, चौमूं में एकदिवसीय नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य चर्चा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज चौमूं के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल, महामंत्री राजेश अग्रवाल, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष गोविंद नारायण सैनी, नोवाल नेचर केयर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. जी.जी. सरस्वती, मेडिकल ऑफिसर डॉ. भावना तथा नोवाल नेचर केयर के डायरेक्टर अंकित नोवाल मंच पर उपस्थित रहे।

शिविर के मुख्य वक्ता एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा वास्तव में जीवन जीने की एक कला है। इसे अपनी दिनचर्या में अपनाकर कोई भी व्यक्ति आजीवन स्वस्थ और निरोगी रह सकता है। उन्होंने आहार के महत्व पर जोर देते हुए कहा "आहार ही असली औषधि है। अगर हमारा आहार-विहार (खान-पान और जीवनशैली) सही है, तो हमें किसी दवा की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। इसके विपरीत, यदि हमारा खान-पान गलत है, तो कोई भी औषधि काम नहीं कर सकती। इसलिए हर व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम एक दिन उपवास (व्रत) जरूर रखना चाहिए।"

डॉ. शर्मा ने आगे समझाया कि हमारा यह शरीर प्रकृति के पांच तत्वों (पंचमहाभूत) से मिलकर बना है। जब इन तत्वों में असंतुलन पैदा होता है, तभी शरीर रोगग्रस्त होता है। प्राकृतिक चिकित्सा इन तत्वों में वापस संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को पूरी तरह निरोगी बनाती है। उन्होंने सभी को वर्ष में कम से कम एक बार शरीर का शुद्धिकरण (डिटॉक्स) कराने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद नारायण सैनी और अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले इस प्रयास की सराहना की और अपने विचार साझा किए। नोवाल नेचर केयर के डायरेक्टर अंकित नोवाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए संस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

128 मरीजों ने लिया परामर्श:-

इस एकदिवसीय शिविर में क्षेत्र के 128 से अधिक व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और प्राकृतिक चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श व स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन चैतन्य शर्मा द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments