पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की चेतावनी : मांगें नहीं मानी तो मुख्यमंत्री का घेराव कर लेंगे जल समाधि

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

-स्वाभिमान बचाओ आंदोलन' होगा तेज 

-16 हजार मंत्रालयिक कर्मचारी आर-पार के मूड में

-122 विभागों के एक लाख कर्मचारियों के समर्थन का दावा

जयपुर (संस्कार सृजन)' पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान के बैनर तले चल रहे 'स्वाभिमान बचाओ तआंदोलन' को लेकर बुधवार को जयपुर के होटल तीज, खासा कोठी में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संगठन पदाधिकारियों ने सरकार पर मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और - तेज करने की घोषणा की।


प्रदेश महामंत्री एवं जयपुर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम टेलर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के करीब 16 हजार मंत्रालयिक कर्मचारी अपने अधिकारों और न्यायोचित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार और विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों के समाधान में और देरी हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक निठारवाल ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 6 जुलाई को मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री जल समाधि जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाले हालात की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

प्रेस वार्ता में मंत्रालयिक संवर्ग के हितों की कथित अनदेखी, विभागीय नीतियों में पक्षपात और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का संघर्ष है।

संगठन के प्रतिनिधि अशोक वैष्णव ने आरोप लगाया कि वर्ष 2013 की कनिष्ठ सहायक भर्ती की जांच के नाम पर कर्मचारियों और संगठन पदाधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि जांच प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस दौरान राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील मोदी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो प्रदेश के 122 विभागों के करीब एक लाख कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देंगे।

प्रेस वार्ता में घनश्याम कड़वासरा, विनोद पाठक, पोला राम चौधरी, छाजूराम सैन, फूलचंद मीणा, रामकिशोर मीणा, संजय सिंह, जयप्रकाश, शोभालाल, मुकेश बदरा, मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments