शिक्षक संघ (सियाराम) के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर श्रमदान कर किया पौधारोपण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व पर्यावरण दिवस पर मोरीजा रोड कागल्या वाले मंदिर में शिक्षक संघ (सियाराम) के तत्वावधान में श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस अवसर पर शिक्षक संघ (सियाराम) के न्यायाधिकरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रदेश स्तरीय हरित पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक मुकेश मीणा हाटवाल ने बताया की पर्यावरण दिवस हमें हर वर्ष इस विषय पर वैश्विक स्तर पर चिंतन का अवसर प्रदान करता है | उनका मानना है की आज के दौर में जहाँ हम एक ओर तकनीकी रूप से विकास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण से हमारी साँसें ज़हरीली होती जा रही हैं। प्रदूषण आज वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। इस संकट के बीच, प्रकृति ने हमें एक अनमोल सुरक्षा कवच दिया है-पेड़-पौधे।


यदि यह कहा जाए कि पर्यावरण का वास्तविक और पूर्ण शुद्धिकरण केवल पेड़-पौधे ही कर सकते हैं, तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।जिस तरह हमारे शरीर को जीवित रखने के लिए फेफड़े ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बनाते हैं, ठीक उसी तरह पेड़-पौधे इस धरती के फेफड़े हैं। वे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के माध्यम से हवा में मौजूद हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड को सोख लेते हैं और बदले में हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। एक बड़ा पेड़ एक दिन में इतनी ऑक्सीजन दे सकता है, जिससे हम चार लोग सांस ले सकें। भौतिक विलासिता के चलते,गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं,धूल के कण और जहरीली गैसें (जैसे सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड) हमारे वातावरण को प्रदूषित करती हैं इनमें भौतिक विलासिता के अन गिनत साधन भी शामिल हैं । पेड़-पौधों की पत्तियां और छाल इन सूक्ष्म कणों को अपने ऊपर रोककर हवा को फिल्टर करती हैं। सड़कों के किनारे लगे घने पेड़ एक प्राकृतिक दीवार की तरह काम करते हैं, जो धूल और धुएं को आबादी वाले इलाकों में जाने से रोकते हैं।पेड़-पौधे केवल हवा को ही साफ़ नहीं करते, बल्कि जल और मिट्टी के शुद्धिकरण में भी उनकी भूमिका अद्वितीय है।

पेड़ों की जड़ें बारिश के पानी को रोककर उसे धीरे-धीरे जमीन के अंदर जाने देती हैं, जिससे भूजल स्तर सुधरता है।पौधे मिट्टी में मौजूद हानिकारक रसायनों और भारी धातुओं को सोख लेते हैं, जिससे भूमिगत जल दूषित होने से बच जाता हैं शहरी इलाकों में कंक्रीट के जंगल पैदा हो रहे हैं जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा है। पेड़ वाष्पोत्सर्जन के जरिए हवा में नमी बनाए रखते हैं और इलाके के तापमान को कम कर सकते हैं। इसके अलावा, घने पेड़ शहरों के शोर को सोखने का भी काम करते हैं।ऐसे में हमारा इस प्रकृति व पर्यावरण को बचाने के लिए दायित्व बनता हैं की आंकड़ों के झंझावात से निकल कर वर्षा ऋतु में हमसे जितना संभव हो पौधा रोपण करे और उनका संरक्षण करे जिससे पर्यावरण शुद्धिकरण में हमारा भी योगदान हो सके | ध्यान रहे अपने निवास व संस्थानिक क्षेत्र में व आसपास पेड़ पौधों से हरियाली दिखनी चाहिए |

इस दौरान न्यायाधिकरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष व हरित पखवाड़ा संयोजक मुकेश मीणा हाटवाल,कागल्या वाले हनुमान मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष शंकर लाल यादव,संस्कृत शिक्षा महामंत्री अमित योगी, जिलाध्यक्ष हनुमान सहाय खटीक,संरक्षक सुरेश गुप्ता,संगठन मंत्री रामचन्द्र निर्वाण , देवराज पुजारी,खेल शंकर यादव आदि ने पहले लगे पौधों के ठावले बनाए, खरपतवार निकाली उपस्थित पदाधिकारियों ने श्रमदान कर पौधारोपण किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments