तीन दिवसीय इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो का हुआ भव्य समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) झालाना के आरआईसी में राजस्थान उद्योग व्‍यापार महासंघ और टीपीएन सोल्यूशंस की ओर से आयोजित इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो- 2026 रविवार को संपन्न हो गया। एक्‍सपो में तीन दिन के दौरान  देशभर से 15 हजार ट्रेड विजिटर्स ने भाग लिया। एक्सपो के समापन सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्‍य अतिथि के तौर पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने भाग लिया और अध्‍यक्षता बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने की।


अपने संबोधन में गोपाल शर्मा ने कहा कि एक्‍सपो में जिस तरह से भीड़ उमडी है, उसे देखकर लग रहा है कि वैश्विक स्‍तर पर तनाव और मंदी के बावजूद देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण यहां उद्योग व्‍यापार लगातार आगे बढ़ रहा है। 

अशोक परनामी ने एक्‍सपो के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस एक्सपो के आयोजन से व्‍यापार के साथ प्रदेश की फूड इंडस्ट्री में रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। इससे पहले अतिथियों ने एक्‍सपो का विजिट कर देशभर से आए एग्जीबिटर्स का उत्साहवर्धन किया।

अवार्ड समारोह में माहेश्वरी चाय के गौरीशंकर परवाल, पीसीएम मसाले के अंकित खंडेलवाल, टीडब्‍यूएस के अशोक पाटनी और किराना किंग के बलवंत राणा को एक्‍सपो में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। सभी एग्‍जीबिटर्स का भी स्‍मृति चिन्‍ह देकर आभार जताया गया। 

राजस्थान चैंबर के कार्यकारी अध्‍यक्ष आरएस जैमिनी, पीएमएआर के महासचिव राधेश्याम शर्मा, राजस्थान दुकानदार महासंघ के अध्यक्ष किशोर टाक, कैट के प्रदेश महामंत्री हेमंत प्रभाकर , अरातिया के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष कैलाश शर्मा ने भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर समारोह में  भाग लिया।  

एक्सपो के आयोजक राजस्थान उद्योग व्‍यापार महासंघ के चेयरमैन डॉ. अरुण अग्रवाल, प्रेसिडेंट जगदीश सोमानी, महामंत्री जितेंद्र गोयल ने सभी अतिथियों,  एग्जीबिटर्स , विजिटर्स और सहयोगियों का आभार जताते हुए जयपुर की सफलता के बाद ओडीओपी नेशनल एक्सपो के आयोजन की घोषणा की। यह राष्ट्रीय स्‍तर का ओडीओपी एक्‍सपो दिल्ली के भारत मंडपम् में अगले साल जनवरी में आयोजित किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments